ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कभी किसी देश के खिलाफ न हो…अमेरिका-भारत की तालिबान को चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कभी किसी देश के खिलाफ न हो…अमेरिका-भारत की तालिबान को चेतावनी

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कभी किसी देश के खिलाफ न हो…अमेरिका-भारत की तालिबान को चेतावनी
अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कभी किसी देश के खिलाफ न हो…अमेरिका-भारत की तालिबान को चेतावनी
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका ने संयुक्त रूप से कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति द्वारा प्रतिबंधित समूहों समेत सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई करेंगे। भारत और अमेरिका ने अफगानिस्तान के नए शासक तालिबान से यह सुनिश्चित करने को कहा कि अफगान सरजमीं का इस्तेमाल फिर कभी किसी देश पर हमला करने या उसे डराने या आतंकवादियों को पनाह देने या प्रशिक्षण देने के लिए न किया जाए।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पहली व्यक्तिगत द्विपक्षीय बैठक के बाद जारी यूएस-भारत संयुक्त के बयान में दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व को रेखांकित किया। भारत और अमेरिका ने तालिबान से अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने और महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक समूहों सहित सभी अफगानों के मानवाधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया है। इतना ही नहीं, तालिबान से अफगानिस्तान से अफगान नागरिकों तथा सभी विदेशियों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से निकाले जाने समेत सभी प्रतिबद्धताओं का पालन करने को कहा।

भारत, अमेरिका ने तालिबान से राहत गतिविधि में लगे संयुक्त राष्ट्र, उसकी विशेष एजेंसियों को पूरी तरह, सुरक्षित, प्रत्यक्ष और अबाधित पहुंच बनाने देने का आह्वान किया। दोनों देशों ने कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति द्वारा प्रतिबंधित समूहों समेत सभी आतंकवादी समूहों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई करेंगे। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद की निंदा की और 26/11 मुंबई हमलों के दोषियों को सजा देने का आह्वान किया।

चीन ने मंगल के लिए लॉन्च किया पहला मिशन, भारत पहले ही है क्लब में शामिल
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, ऑर्केस्ट्रा बार में महिला और पुरुष कलाकारों की संख्या को चार-चार तक सीमित करने वाली शर्त खत्म
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को लिखा पत्र: प्रदेश के सड़कों को लेकर रखी यह मांग
स्कूल की दीवारों को रंगने वाले पेंटर के बेटे के जीवन में भरे स्वामी आत्मानंद स्कूल ने रंग
Breaking News : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवान शहीद, सीएम साय सहित मंत्री विधायकों ने दी श्रद्धाजंलि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता अरुणाचल में भूकंप से हिली धरती, आंध्र और ओडिशा में चक्रवात तूफान की चेतावनी
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?