ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती थीं मुमताज, इस बड़े एक्टर को गिफ्ट की थी मर्सिडीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अपनी फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती थीं मुमताज, इस बड़े एक्टर को गिफ्ट की थी मर्सिडीज

By @dmin
Published: July 31, 2022
Share
SHARE

अभिनेत्री मुमताज अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बतौर बला कलाकार अपनी अभिनय पारी शुरू कर दी थी। हालांकि, अभिनेत्री का शुरुआती करियर काफी संघर्ष भरा रहा। लेकिन, पहली हिट फिल्म मिलने के बाद इनका करियर खूब परवान चढ़ा। फिर तो इनकी सफलता का आलम यह हुआ कि ये अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बनीं। इतना ही नहीं, इन्होंने सदी के शहशांह अमिताभ बच्चन को उस दौर में मर्सिडीज कार भी तोहफे में दी थी। आज मुमताज का जन्मदिन है।

Contents
  • 12 साल की उम्र में शुरू किया करियर
  • दारा सिंह के साथ से चमकी किस्मत

12 साल की उम्र में शुरू किया करियर

दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थीं। रिपोट्र्स के मुताबिक मुमताज के माता-पिता ईरान के रहने वाले थे। मुमताज के जन्म के एक साल बाद इनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था। गरीबी की वजह से मुमताज और उनकी बहन ने फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। मुमताज ने महज 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। मगर उनका सफर इतना आसन नहीं था। बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में वह अपनी छोटी बहन मल्लिका के साथ स्टूडियोज के चक्कर लगाया करती थीं और किसी भी तरह के छोटे-मोटे रोल के लिए राजी हो जाया करतीं। मुमताज ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टंट अभिनेत्री के रूप में की थी।

दारा सिंह के साथ से चमकी किस्मत

बतौर लीड मुमताज की पहली फिल्म ‘गहरा दाग थी, जो 1963 में आई थी। साल 1963 में ही आई एक फिल्म ‘फौलाद में मुमताज ने दारा सिंह के अपोजिट काम किया था। इसी फिल्म ने मुमताज के करियर को रफ्तार दी और फिर उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगीं। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था, ‘दारा सिंह के साथ काम करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा शुक्ररगुजार हूंगी। इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ करीब 16 फिल्मों में काम किया। रिपोट्र्स के मुताबिक उस दौर में दारा सिंह एक फिल्म के लिए बतौर फीस 4.5 लाख रुपए लेते थे। वहीं मुमताज एक फिल्म के लिए 2.5 लाख रुपए चार्ज करती थी। उस दौर में इतनी रकम लेने वाली मुमताज पहली एक्ट्रेस थी। इस तरह वे हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं।

साल 1973 में मुमताज ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में काम किया। कहा जाता है कि तब अमिताभ इंडस्ट्री में नए थे। उस दौर में भी मुमताज मर्सिडीज कार लेकर सेट पर आती थी। उस दौरान मुमताज अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके पास इतनी महंगी कार थी। वहीं बिग बी साधारण कार से सेट पर आते थे। एक दिन सेट पर अमिताभ अपने साथ बैठे लोगो से कहा की एक दिन उनके पास भी मर्सिडीज होगी। जब मुमताज को पता चला की अमिताभ मर्सिडीज जैसी गाड़ी की चाह रखते है तो उन्होंने अमिताभ को अपनी मर्सिडीज गिफ्ट कर दी थी। शूटिंग खत्म होने के बाद मुमताज अमिताभ की कार लेकर घर चली गई थीं, जबकि उसकी जगह पर उन्होंने अपनी मर्सिडीज की चाभी रख दी थी। अमिताभ इस बात से हैरान रह गए थे।

Bhilai Breaking : पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर बाड़ी में छिपाई लाश… ससुराल में रह रहा था आरोपी
यह देश की एकता और अखंडता पर हमला है, आतंकवाद का फन कुचलना जरूरी: दक्ष वैद्य
भारत को बड़ा झटका, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर, जानें वजह
छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने राज्य सरकार एक्शन में…. निजी क्षेत्र की क्षमताओं का होगा इस्तेमाल, शासन की योजनाओं से होगा इलाज
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक…. राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोफेशनल लाइफ को लेकर नागा चैतन्य का बयान: मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे काम के बारे में बात करना शुरू करेंगे
Next Article सेट पर जानलेवा हादसे: टीपू सुल्तान के सेट पर आग ने ली थी 50 जानें, देवदास के सेट पर हुई थी 2 की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?