ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग का आयोजन, माता कौशल्या के धाम में लोगों ने सीखा योग और संयम का पाठ
SHARE

चंद्रखुरी में माता कौशिल्या मंदिर प्रांगण में 12 सौ से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर हुआ आयोजन
रायपुर/ अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर से लगे चंद्रखुरी में आज 12 सौ से अधिक लोगों ने योग और संयम का पाठ सीखा। यहां माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में 8 योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा मौजूद थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश के सभी स्कूलों में योग की नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, योग से व्यक्ति स्वस्थ, सुखी और मजबूत बनता है। इसी तरह प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र को स्वस्थ, सुखी और मजबूत बनाने में लगे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि माता कौशल्या के पवित्र धाम में योगाभ्यास का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य के साथ समृद्धि प्रदान करने वाला है।

माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास समारोह में 1200 से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। इस दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सबसे पहले चालन क्रिया व शिथिलीकरण अभ्यास की प्रक्रिया में ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन व घुटना संचालन कराया गया। फिर योगासन की मुद्राओं में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन की क्रियाएं करायी गईं। वहीं उदर के लिए मकरासन, भुजंगासन व शलभासन के साथ ही सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन और शवासन की मुद्राएं करायी गईं। इसके अलावा कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम भी योगाभ्यास के दौरान कराए गए। इन आसनों व प्राणायाम के दौरान योग प्रशिक्षार्थियों को योग मुद्राओं के लाभ से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि इस भाग-दौड़ भरी जीवनशैली में योग आसन व प्राणायाम शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने में अहम हो सकती हैं। समारोह में योगाभ्यास माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का प्रयास भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। संकल्प में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया है कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। योगाभ्यास से व्यक्ति में प्रत्येक प्राणी के प्रति मानवता का भाव उत्पन्न होता है, इसलिए इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योगÓ पर केन्द्रित किया गया है।

चंद्रखुरी में योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास के लिए नगर पंचायत चंद्रखुरी के अध्यक्ष रविशंकर धीवर, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जिला पंचायत सदस्यगणों में माखन कुर्रे, श्रीमती अनिता थानसिंह साहू, श्रीमती दुर्गा राय, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, नगर पंचायत मंदिर हसौद के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, उपसचिव राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पांडेय समेत अनेक जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त, पर्चा लीक होने से उठाया कदम, पुणे में तीन गिरफ्तार
Good news : दिवाली से पहले महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन की राशि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जाएंगे बैंक खातों में 1000 रुपए
Durg Breaking : बांबे आवास में तड़के पुलिस की रेड, एक दर्जन संदिग्ध हिरासत में…. इनमें से कई शातिर चोर
कचांदूर कोविड केयर सेंटर फिर से शुरू: कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुये लिया गया फैसला, आयुक्त ने किया निरीक्षण – कहा रखे सभी आवश्यक तैयारियां
छत्तीसगढ़ में अब तक 90 लाख मेट्रिक टन की धान खरीदी… केन्द्रीय पुल में उठाव न होने से क्वालिटी खराब होने का खतरा… सीएम बघेल ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री पत्र लिखी रखी यह मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत, खड़े ट्रेलर से टकराई कार, सीएम बघेल ने दुख व्यक्त किया
Next Article नियमित योग करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- मंत्री ताम्रध्वज साहू नियमित योग करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- मंत्री ताम्रध्वज साहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?