ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने निकाय मंत्री से मांगी विकास के लिए राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने निकाय मंत्री से मांगी विकास के लिए राशि

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
SHARE

सत्र के बाद मंत्री डहरिया ने मुलाकात कर विधायक को किया आश्वस्त
दुर्ग। विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान नगरीय निकाय से संबंधित अनुदान मांगों पर चल रही चर्चा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम से संबंधित विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की है । वोरा ने निकाय मंत्री शिव डहरिया को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री जी का गृह जिला होने का लाभ दुर्ग नगर निगम को भी प्राप्त हो रहा है , 15 वर्षों तक विकास से उपेक्षित दुर्ग शहरी क्षेत्र को अधोसंरचना विकास के लिए करोड़ों रु की राशि देने के साथ ही, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, कामकाजी महिला हॉस्टल, गौरव पथ पुनर्निर्माण, शिवनाथ मुक्तिधाम पहुंच मार्ग निर्माण की राशि जारी की गई है। पुलगांव नाला डायवर्सन जैसा महत्वपूर्ण एवं जन स्वास्थ्य के लिए अति उपयोगी योजना को हमारी सरकार ने ही प्रारंभ कराया है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने शंकर नाला को कागजी परियोजना बना दिया था किंतु प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही शहर के गंदे पानी की निकासी करने वाले महत्वपूर्ण शंकर नाला सुदृढ़ीकरण का कार्य जमीन पर दिखने लगा। लगातार बारिश के दौरान जल भराव से नदियों में नहीं सड़कों पर जनहानि होती थी किन्तु अब विगत 2 वर्षों में जल भराव की स्थिति से निजात मिली है। स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लिनिक, धन्वंतरि सस्ती दवा दुकानों के माध्यम से लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं में लाभ मिल रहा है।

किन्तु उन्होंने शहरी क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण मांगों को भी संज्ञान में लाते हुए ठगड़ा बांध का कार्य पिछले एक वर्ष से लंबित होने एवं अमृत मिशन योजना के लिए बनाई गई गलत डीपीआर के कारण कई घरों में नल कनेक्शन नहीं दिए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया साथ ही शहर में अधोसंरचना विकास के लिए 30 करोड़ की राशि जारी करने एवं स्विमिंग पूल व आउट डोर स्टेडियम के लिए मिली सैद्धांतिक सहमति को अमली जामा पहनाने के लिए राशि अतिशीघ्र जारी करने की मांग की। वोरा की सभी मांगों को सदन में गंभीरता से सुनने के पश्चात निकाय मंत्री डहरिया ने विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल समेत अन्य नेताओं से अपने कक्ष में सौजन्य मुलाकात की एवं सभी मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एमआईसी भोला महोबिया, संजय कोहले सहित कांग्रेस जन भी उपस्थित थे।

तबलीगी जमात के लापता सदस्यों को खोजने सघन अ‎भियान चलाया जाए: हाई कोर्ट
बसपा नेता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर को बताया आतंकियों का अड्डा, मुकदमा दर्ज
मौसम का सितम: घाटी में जमें नदी-नाले और झरने, माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में सेंट्रल GST की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का हेरफेर करने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार
MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने का किया काम: अमरजीत भगत
Next Article कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं कश्मीरी मुस्लिम ऐक्टिविस्ट जावेद बेग ने पंडितों से माफी मांगी, बोले-मैं गवाह हूं, गुनाह हुए हैं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?