ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुच्छेद 370 हटने के बाद तेज हुई सुरक्षाबलों की कार्रवाई, हर एक जवान की शहादत पर मारे गए चार गुना आतंकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अनुच्छेद 370 हटने के बाद तेज हुई सुरक्षाबलों की कार्रवाई, हर एक जवान की शहादत पर मारे गए चार गुना आतंकी

By @dmin
Published: February 2, 2022
Share
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
24 घंटे में 300 आतंकी ढेर, तालिबानियों के लिए काल बनी सेना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के ढाई साल बाद भी घाटी में शांति नहीं लौट पाई है। खासकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के चलते केंद्र शासित प्रदेश में आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आ जाती हैं। अब सरकार ने संसद में बताया है कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने के बाद से 541 आतंकी घटनाओं में सुरक्षाबलों के 109 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, हर एक जवान की शहादत पर चार आतंकी भी मारे गए हैं।

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त 2019 (जिस तारीख को विशेष राज्य का दर्जा छिना था) से अब तक 439 आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि, इस बीच आतंकी हमलों में 98 आम नागरिकों की जान भी गई है। इसके अलावा करीब 5.3 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान के बीच किसी सार्वजनिक संपत्ति को बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ा।

2022 में भी चल रहा आतंकरोधी अभियान
इस साल जनवरी के अंत में भी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है।

देश में फिलहाल 16 हजार से ज्यादा निजी सुरक्षा एजेंसियों के पास सक्रिय लाइसेंस
राय ने अपने लिखित जवाब में अन्नाद्रमुक के सांसद विजयकुमार के उस सवाल का जवाब भी दिया, जिसमें पूछा गया था कि इस वक्त देश में कितने निजी सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। राय ने बताया कि फिलहाल देश में 16 हजार 427 निजी एजेंसियों के पास सक्रिय लाइसेंस है। गौरतलब है कि निजी सुरक्षा एजेंसियां सरकार की मंजूरी के बिना काम नहीं कर सकती हैं।

कबीरधाम में लापरवाही भेंट चढ़ा नवजात : सात साल बाद दंपति को हुई संतान, वैक्सीन लगाते ही गई जान
हजारों भक्तों ने शहर के 151 मंदिरों से निकाली भव्य ध्वज यात्रा,देश भर से आई झांकी रही आकर्षण का केंद्र
खुर्सीपार में बन रहा इंडोर स्टेडियम, निगम कमिश्नर ने देखी कार्य की प्रगति… अफसरों से कहा- जल्द करें निर्माण पूरा
गुजरात एटीएस ने दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद को दबोचा, 24 साल से था फरार
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश Big Breking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू : अधिसूचना जारी
Next Article Chhattisgarh tops MNREGA job giving 100 days of employment to cordhari families मनरेगा से पिछले तीन सालों में 43.67 करोड़ मानव दिवस का रोजगार, प्रदेश के श्रमिकों के हाथों में 7921 करोड़ रूपए पहुंचाए गए

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?