ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को ललकारा, दी रायबरेली से लड़ने की चुनौती
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को ललकारा, दी रायबरेली से लड़ने की चुनौती

By @dmin Published January 23, 2022
Share
अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को ललकारा, दी रायबरेली से लड़ने की चुनौती
अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी को ललकारा, दी रायबरेली से लड़ने की चुनौती
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। रायबरेली सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जहां प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लडऩे की चुनौती दी है, वहीं कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपने को कोरा नारा बताया है। अदिति सिंह ने कहा कि एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और यह भी सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है।

गौरतलब है कि रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में इसी एकमात्र सीट पर सफलता मिली थी। एक और गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से राहुल गांधी बीजेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर रायबरेली से 90 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता था। अदिति के पिता अखिलेश कुमार सिंह अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय के रूप में रायबरेली सदर से पांच बार विधायक चुने गए थे। 2019 में अखिलेश सिंह के देहांत के बाद अदिति इस बार बिना पिता के साए के अपनी नई पार्टी भाजपा से इस सीट से मैदान में हैं।

मीडिया से बातचीत में अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने यह मान लिया था कि अमेठी और रायबरेली की जनता उसके साथ ही रहेगी और कुछ नहीं किया। एक के बाद एक चुनावों में लगातार कांग्रेस को यहां से जीत मिली लेकिन इन दोनों जगहों की जनता के लिए उन लोगों ने कुछ भी नहीं किया। अदिति सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार इतिहास बनेगा और पहली बार रायबरेली सदर में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के परिणाम के बारे में सोचकर मैं उत्साहित हूं।

प्रियंका गांधी के रायबरेली से लडऩे की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अदिति ने कहा, अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा। हमेशा के लिए कुछ चीजें साफ हो जाएंगी। मैं उनके रायबरेली से लडऩे का स्वागत करूंगी। जब अदिति से पूछा गया कि क्या आप प्रियंका गांधी को ओपन चैलेंज दे रही हैं तो उन्होंने कहा कि अगर आप इसे ऐसे कहना चाहते हैं तो ये भी सही है।

यूपी में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने और कांग्रेस के कैंपेन लड़की हूं लड़ सकती हूं पर भी अदिति ने तंज कसा। उन्होंने कहा, यह एक राजनीतिक स्लोगन के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि जमीन पर कांग्रेस के लिए कुछ भी नहीं है। अगर कांग्रेस सच में इसको लेकर गंभीर है तो उन राज्यों में इसे क्यों लागू नहीं किया गया जहां पार्टी अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में हैं। अन्य राज्यों में तो महिलाओं को 20त्न टिकट भी नहीं दिए गए। गोवा में पार्टी ने 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें सिर्फ दो महिलाएं हैं।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin January 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौठानों को किसानों ने किया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान गौठानों को किसानों ने किया 7 लाख 32 हजार 886 क्विंटल पैरा दान
Next Article छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी बेकाबू कोरोना: तीन लाख से अधिक मामले, 525 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?