ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश

By @dmin
Published: November 13, 2021
Share
अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
अण्डर ब्रिज के कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताई नाराजगी… गोगांव में ठेकेदार को हटाने और दोबारा टेण्डर के दिए निर्देश
SHARE

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस-वे सहित ओवर ब्रिज एवं अण्डर ब्रिज के कार्यों की प्रगति का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन गोगांव अंडर ब्रिज की प्रगति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की।

मंत्री साहू ने यहां कार्यों में विलंब को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को हटाने और ठेका निरस्त करते हुए नये टेण्डर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने एक्सप्रेस-वे सहित ब्रिज संबंधित कार्यों में प्रगति लाने और गुणवत्तामूलक कार्य करते हुए तय समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण मंत्री साहू ने सबसे पहले राजधानी रायपुर शहर के लालपुर में फ्लाई ओवर के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यहां उन्होंने ब्रिज के दोनों ओर पर्याप्त कर्मचारी लगाकर पूरी क्षमता से तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

तेलीबांधा में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए मंत्री साहू ने यहां हाईमास्ट लाइट और निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा लाइट लगाने के निर्देश दिए। यहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि 2 सड़क में डामरीकरण कर आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। शेष में डामरीकरण प्रारंभ कर आवागमन प्रारंभ किया जाएगा।

शंकर नगर व पण्डरी में निरीक्षण के दौरान मंत्री साहू ने सर्विस रोड़ में दोनों ओर से वाहनों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंत्री साहू ने कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। फाफाडीह अण्डर ब्रिज के कार्यों के अवलोकन के दौरान मंत्री साहू ने गुणवत्तामूलक कार्यों को ध्यान रखते हुए बेहतर कार्य प्रबंधन से तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

गोगांव अण्डर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति को लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बाते भी सुनी। मंत्री साहू ने यहां ठेकेदार को हटाने, नया टेण्डर करने के निर्देश देते हुए ब्रिज से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन स्थल पर किसी प्रकार की दुर्घटनाओं कों रोकने सुरक्षा का व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी गोगांव में जिला सहकारी बैक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।

ह्यूमिडिटी की स्थिति में न लें ये 5 ब्यूटी लुक, पलभर में बिगड़ जाएगा पूरा मेकअप…
छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से खुलेगी सभी अभयारण्य, टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क…जंगल में मास्क फेंकने पर रोक
एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : दंतेवाड़ा में 18 महिलाओं सिहत 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर
26/11 जैसे हमले की साजिश: मुंबई उड़ाने की पूरी तैयारी है…पुलिस के व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज
मेजर: फैंस को भा गई देश के सुपरहीरो की कहानी, अदिवी शेष की परफोर्मेंस ने जीता दिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस से रु-ब-रू हुए पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान…. भावी योजनाओं पर रखी अपनी बात… खेलों के डेवलपमेंट को लेकर बताया यह प्लान कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस से रु-ब-रू हुए पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान…. भावी योजनाओं पर रखी अपनी बात… खेलों के डेवलपमेंट को लेकर बताया यह प्लान
Next Article कंगना का पलटवार: जो चोर हैं उनकी तो जलेगी, कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी कंगना का पलटवार: जो चोर हैं उनकी तो जलेगी, कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?