ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘अग्निपथ’ के विरोध में बघेल सरकार का सत्याग्रह शुरू, विधायकों के साथ सभी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

‘अग्निपथ’ के विरोध में बघेल सरकार का सत्याग्रह शुरू, विधायकों के साथ सभी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलेगी कांग्रेस? बघेल बोले- हाई कमान कहे तो तैयार
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक और कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के सत्याग्रह में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक यह योजना वापस नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

सुबह 10 बजे से जुटने लगे विधायक
सुबह 10 बजे से ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों का जुटना शुरू हो गया है। सभी विधायक अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने सभी विधायकों को उनके क्षेत्र में सत्याग्रह का नेतृत्व सौंपा है। इस राजनीतिक आंदोलन में रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा सुंदरकांड का पाठ रखने की जानकारी भी मिली है। यह प्रदर्शन आमानाका स्थित पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर होगा। अग्निपथ स्कीम के विरोध में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित सभी मंत्री, सभी विधायक, निगम-मंडल के पदाधिकारी सत्याग्रह में शामिल होंगे।

क्या है योजना?
‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। हालांकि, इस साल के लिए उम्र को बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है ताकि कोरोना काल में इस परीक्षा से वंचित छात्रों को भी मौका मिल सके। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा।

सेवानिधि पैकेज क्या है?
हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। इसमें से 70 फीसदी यानी 21 हजार रुपये उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी नौ हजार रुपये अग्निवीर कॉप्र्स फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36.5 हजार तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। चार साल में उसकी कुल बचत करीब 5.02 लाख रुपये होगी। वहीं सरकार की ओर से भी इतनी ही रकम जमा की जाएगी। नौकरी पूरी होने के बाद उसे ये रकम ब्याज सहित मिलेगी। जो करीब 11.71 लाख रुपये होगी। ये रकम टैक्स फ्री होगी।

सेवा के दौरान शहीद होने या दिव्यांग होने पर आर्थिक मदद का प्रावधान भी है। अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है तो उसे सेवा निधि समेत एक करोड़ से ज्यादा की राशि ब्याज समेत दी जाएगी। इसके अलावा बची हुई नौकरी का वेतन भी दिया जाएगा। अगर कोई जवान ड्यूटी के दौरान डिसेबिल यानी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी और बची हुई नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा। चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा।

छत्तीसगढ़ में बीते तीन सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति…
तीन बच्चों की हत्या कर पिता ने की खुदकुशी, दो शव चारपाई पर टांगे, एक पंखे के हुक से
गिरफ्तारी से पहले निलंबित आईपीएस जीपी सिंह फरार… बिलासपुर पुलिस को दिया चकमा… देर रात दर्ज हुआ था राजद्रोह का केस
योगमुडो मे दुर्ग के अर्जुन व अमन ने जिता मेडल
चन्नी की नई मुश्किल: लॉ एंड ऑर्डर की मीटिंग में क्या कर रहा था पंजाब सीएम का बेटा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने, अभियान चलाकर दुरुस्त करे ट्रैफिक व्यवस्था : अरुण वोरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?