ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा

By Om Prakash Verma
Published: August 29, 2025
Share
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
SHARE

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई भिलाई नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए छात्रहित और संगठन के उद्देश्यों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

घोषणा के अनुसार अक्षय मिश्रा को भिलाई नगर का नगर सह मंत्री बनाया गया है, वहीं पृथ्वी प्रताप सिंह को महाविद्यालय प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर अध्यक्ष के रूप में ऋतेश दूबे का चयन किया गया, जबकि नगर मंत्री का दायित्व आकाश साहू को दिया गया है। इसके साथ ही उमंग वर्मा और कार्तिक शर्मा को नगर सह मंत्री, दीपक साहू को कार्यालय मंत्री, आदित्य तिवारी को तकनीकी प्रमुख और हर्षित भारद्वाज को तकनीकी सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार अंकित सिंह को छात्रावास प्रमुख, पोषण जोशी को फार्मा विजन प्रमुख, हरमन सिंह संधू को मीडिया प्रमुख और विशाल सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। संगठन की अन्य इकाइयों में भी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिनमें आस्था वर्मा को आरकेएम प्रमुख, श्रुति सिंह को आरकेएम सह प्रमुख, दिव्या वर्मा को एसएफडी प्रमुख, धीरज को एसएफडी सह प्रमुख, वेदांश सिंह को खेल प्रमुख तथा राजीव गोखले को मेडिविजन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रोत्साहन सिंह को महाविद्यालय सह प्रमुख, वेदांश चिनचोलकर को विद्यालय प्रमुख, साई को विद्यालय सह प्रमुख और प्रसमजीत सेनगुप्ता को स्टडी सर्किल प्रमुख नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में आदित्य असाटकर, अर्पित कुमार, पुष्कर इस्दा, रमन तिवारी, प्रांजल माथुरकर, वेदांत ठाकुर, पुष शुक्ला और अंकित पांडेय शामिल हैं।

घोषणा कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु मिश्रा, विभाग संयोजक कुनाल प्रताप सिंह, नगर मंत्री आकाश साहू और जिला संयोजक प्रवीन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को और गति देने तथा छात्रहितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आम आदमी को झटका, आज से महंगा हुआ गैस सिलिंडर, जानें कितनी हुई कीमत
दिवाली पर नहीं होगी आतिशबाजी, हाई कोर्ट ने बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक
सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा
CG Crime : राजनांदगांव में पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट… कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
जिम्मेदार कौन: अस्पताल में बिना टेंडर कराया जा रहा था काम, निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, सीएम साय ने कहा- यह पूरे देश का अपमान
Next Article चार नदियों में डिस्चार्ज डाटा कलेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करने 4.63 करोड़ रुपए स्वीकृत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?