ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के शानदार लुक, एक में निभा रहे हैं भगवान शिव का किरदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों के शानदार लुक, एक में निभा रहे हैं भगवान शिव का किरदार

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े: भूपेश बघेल
SHARE

अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से बहुत नाम कमाया है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि इस साल उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। साल 2022 में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर पृथ्वीराज और रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं, और फ्लॉप के बस्ते में चली गईं, लेकिन इससे अभिनेता की ब्रांड वैल्यू पर कोई खास असर नहीं हुआ है। अब भी उनके हाथ में कई बैक टू बैक फिल्में हैं। जो साल 2022 से लेकर 2023 तक रिलीज होंगी। इस सभी फिल्मों में अक्षय अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं।

रामसेतु:- फिल्म रामसेतु अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का फस्र्ट लुक साझा किया गया था, जिसमें अक्षय आंखो पर चश्मा चढ़ाए लंबे वालों के साथ नजर आए। रामसेतु फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ओएमजी 2:- साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी या ‘ओह माय गॉड में अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार अदा किया था। जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनेगा, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजऱ आ सकते हैं।

कैप्सूल गिल:- फिल्म ‘कैप्सूल गिल में एक अक्षय कुमार एक पंजाबी के लुक में नजर आने वाले हैं। कोल माइंस रेस्कूय पर आधारित इस फिल्म की कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की असल जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार गिल की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

सेल्फी:- फिल्म सेल्फी भी अक्षय कुमार का चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कथित तौर पर साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार नॉर्मल पर्सन की तरह लाइट शेव लुक में डैशिंग स्टाइल में नजर आने वाले हैं।

सूराराई पोट्टू:- अक्षय कुमार की ये आगामी फिल्म अभिनेता सूर्या शिवकुमार की साल 2020 में रिलीज हुई सूराराई पोट्टू का रीमेक है। इस फिल्म का नाम भी यही रखा गया है। अगले साल यानी 2023 तक रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय एयरफोर्स कैप्टन के लुक में नजर आने वाले हैं।

कोरोना से मुकाबले को तीनों सेनाओं ने कसी कमर, 4 हजार लोगों के लिए तैयार की क्वारंटाइन सुविधा
राजधानी में राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग का रोमांच… सीएम साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
विधानसभा निर्वाचन 2023: कर्मचारी डाटाबेस तैयार करने कल कलेक्टोरेट सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन
चिरायु योजना से नित्या राजवाड़े को मिला नया जीवन
जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम आयुक्त ने किया एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण... कचरो के निष्पादन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश साउथ इंडियन मूवी अवार्ड में रणवीर सिंह ने बिखेरा जलवा, तमिल में बोला पुष्पा का डायलॉग
Next Article ब्रह्मास्त्र की सफलता से खुश हुईं आलिया भट्ट, खास अंदाज में जताया फैंस का आभार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?