ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित

By @dmin
Published: March 8, 2022
Share
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ एसपी सदानंद कुमार के हाथों हुईं सम्मानित
SHARE

नारायणपुर। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अभिव्यक्ति’ जागरूकता अभियान के तहत एसपी सदानंद कुमार (आईपीएस) द्वारा डीआरजी ग्रेट हॉल, नारायणपुर में जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसपी सदानंद कुमार द्वारा नारी शक्तियों को जागरूक करते हुए उनके मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों तथा महिलाओं के विशेषाधिकारों से अवगत कराया गया। उसके बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 सफ़ल महिलाओं को उपहार और सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।

एसपी सदानंनद कुमार के हाथों सम्मानित हुई महिलाएँ

  • श्रीमति पायल मिस्त्री – एक ऐसी स्वाबलंबी महिला जो गोला बर्फ बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है।
  • श्रीमति खोमेश्वरी पटेल – एक स्वाबलंबी महिला जो सब्जी बेचने का कार्य करती हैं।
  • कु0 लक्ष्मी साहू – एक ऐसी स्वाबलंबी और साहसिक लड़की जो गुपचूप बेचने का स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
  • श्रीमति कान्ता सरकार – महिला सुरपवाईजर के पद पर जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत् 35 वर्षो से कार्यरत हैं।
  • श्रीमति शिखा राजपूत – एक ऐसी स्वाबलंबी महिला जो पति के साथ स्क्रीन प्रिंटिग्स और कम्प्यूटर कार्य में दक्ष हैं।
  • श्रीमति प्रीति चाण्डक – क्लिनिकल साईकोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थ होकर बेहतर कार्य कर रहीं हैं।
  • कु0 संगीता बघेल (एएनएम) और कु0 पण्डरी वड्डे (मितानिन) – स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहीं हैं।
  • श्रीमति सोनाली राठौर – (चित्रकार) चित्रकारी और चित्रकला के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाईं हैं
  • महिला प्रधान आरक्षक लछन्तीन सलाम और म0आर0 फगनी कुमेटी – कोविड टीकाकरण ड्यूटी और कोविड महामारी से निपटने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
  • म0आर0 सोनी मेटामी और महिला गो0सै0 सुमित्रा साहू – डीआरजी में तैनात होकर नक्सल मोर्चे पर नक्सलियों से लोहा ले रहीं हैं।
  • म0आर0 लछन्तीन मण्डावी – मितान पुलिस पेट्रोलपंप संचालन का कार्य कर रहीं हैं।
  • महिला वन रक्षक श्रीमति फुलबत्ती उसेण्डी – वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं।
  • श्रीमति मैना भोयर और श्रीमति बबीता ध्रुव – नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में शहर को स्वच्छ रखने में अपना बहुमूल्स योगदान दे रही हैं।

उल्लेखनीय है कि एसपी सदानंद कुमार के निर्देशानुसार नारायणपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना/कैम्पों, चिन्हांकित स्कूल/कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों में अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिला सप्ताह का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, जो निरंतर सप्ताह भर चलेगा। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति मोबाइल एप्प डाऊनलोड कर इसकी उपयोगिता तथा इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताया गया। उसके पश्चात डॉ (सुश्री) कौशिक चंद्राकर, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक, सीएचओ सुश्री रंजना और आरएमए हेमंत पटेल की एक्सपर्ट चिकित्सकों के टीम ने महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एएसपी अक्षय कुमार (आईपीएस), एएसपी नीरज चंद्राकर, डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर, डीएसपी रितेश श्रीवास्तव, डीएसपी विनय साहू, डीएसपी अनिल कुर्रे, आरआई दीपक साव, थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग और निरीक्षक आकाश मसीह सहित सैकड़ों महिलाएँ और पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एसपी के निर्देश पर अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

  • थाना बेनूर, कुरुषनार और थाना कुकड़ाझोर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया।
  • थाना छोटेडोंगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया तथा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व विभिन्न खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
  • थाना धौड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प का आयोजन कर लगभग 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका प्राथमिक उपचार कर औषधि वितरण किया गया।
  • थाना कोहकमेटा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेडिकल कैम्प और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया गया तथा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व विभिन्न खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
2025 तक सोडियम के सेवन में 30 फीसदी की कमी लाने के वैश्विक लक्ष्य से पिछड़ती नजर आ रही दुनिया-डब्ल्यूएचओ
राजस्थान संभालो, पंजाब को छोड़ो, गहलोत की नसीहत पर बरसे जमकर कैप्टन अमरिंदर सिंह
सागर इंटरनेशनल के मालिक विजय अग्रवाल और उनकी बेटी रूही पर 420 सहित छह धाराओं पर मामला दर्ज करने के आदेश
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व उनकीपत्नी श्रीमती कमला साहू ने रायपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लगवाया कोविड-19 का टीका… लोगों से की टीका लगवाने की अपील
भाजपा विधायक भावना बोहरा की कांवड़ यात्रा पहुंची पांडातराई, डिप्टी सीएम ने पहुंचकर किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा विधानसभा सत्र के बाद छत्तीसगढ़ का सघन दौरा करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
Next Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति वैचारिक पूर्वाग्रह पर वेबिनार का आयोजन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?