ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: March 31, 2023
Share
SHARE

अत्यधिक धूप के संपर्क में आने पर त्वचा पर टैन हो सकता है। धूप के संपर्क में आने पर त्वचा मेलेनिन का अधिक उत्पादन करती है, जिससे टैन यानी त्वचा का रंग फीका होने लगता है और इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो हाथों से टैनिंग दूर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

Contents
  • योगर्ट का करें इस्तेमाल
  • टमाटर करेगा मदद
  • नींबू भी है प्रभावी
  • एलोवेरा दिला सकता है राहत
  • खीरा भी है लाभदायक

योगर्ट का करें इस्तेमाल

योगर्ट में एल-सिस्टीन पेप्टाइड होता है, जो टायरोसिनेस गतिविधि को दबाने के लिए जाना जाता है। यह हाथों से टैन को कम कर सकता है। लाभ के लिए 2-3 बड़ी चम्मच योगर्ट में 1 बड़ी चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हाथों को सादे पानी से धो लें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में 1 से 2 बार अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

टमाटर करेगा मदद

टमाटर बायोएक्टिव यौगिकों से भरपूर होते हैं, जिन्हें कैरोटेनॉयड्स कहा जाता है। ये फोटो प्रोटेक्टेंट के रूप में कार्य करके सूरज की हानिकारक पैराबैंगनी किरणों के कारण होने वाले टैन को कम करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए टमाटर को ब्लेंड करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को हाथों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद हाथों को पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसे दोहराने से जल्द फायदा मिलेगा।

नींबू भी है प्रभावी

विटामिन-ष्ट या एस्कॉर्बिक एसिड से भरपूर नींबू का रस एंटी-पिगमेंटरी गुणों के लिए भी जाना जाता है, जो त्वचा से टैन के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए एक नींबू का रस निकाल लें और थोड़े-से पानी के साथ मिलाएं। अब इसमें एक कॉटन बॉल भिगोकर इसे हाथों पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद हाथों को पानी से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं।

एलोवेरा दिला सकता है राहत

एलोवेरा में बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो त्वचा के टैन को कम करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एलोवेरा की पत्ती से जेल निकाल लें और इसे शहद के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को सादे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 बार अपने हाथों पर लगाएं।

खीरा भी है लाभदायक

खीरे में न केवल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, बल्कि इसमें बायोएक्टिव यौगिक (जैसे ट्रांस, सिस-2, 6-नॉनएडिएनल) भी होते हैं। ये टैनिंग को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। लाभ के लिए आधे खीरे को काटकर ब्लेंड करें और फिर इसे 1 बड़ी चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं और 5 मिनट के बाद हाथों को धो लें। इसे हफ्ते में 1 बार तब तक लगाएं जब तक टैन गायब न हो जाए।

देश के कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों में फेरबदल, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है रकुलप्रीत
जेएसडब्ल्यू पेंट्स के नए पिक्सा अभियान के तहत भारतीय ग्राहकों को सशक्त बनाना ही सवालिया का लक्ष्य
बेहद सख्त होगा लाकडाउन, बेवजह घूमने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई…. आवाजाही होगी प्रतिबंधित
विश्वास यात्रा में क्रांति सेना कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ महिला नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्याे में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्याे में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 166 # 31 march 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?