ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश

By @dmin Published December 20, 2021
Share
हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश
हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश
SHARE

पंजाब/जालंधर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को हाई अलर्ट किया है कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना देश विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही है। एजेंसियों ने सभी डेरा मुखियों के अलावा सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का आदेश दिया है। इस इनपुट के बाद पंजाब सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। मंदिरों से लेकर गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने और गांव स्तर पर सरपंचों तक को आगाह करना शुरू दिया गया है कि अगर कोई शरारती तत्व गांव या धार्मिक स्थलों के आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ताजा इनपुट के मुताबिक, पंजाब में कई धार्मिक डेरों पर शरारती तत्व कोई वारदात कर सकते हैं। डेरों के कई मुखी पहले ही आतंकवादियों के निशाने पर है। वियना कांड के बाद पंजाब में काफी दिनों तक माहौल खराब रहा और आगजनी हुई थी। वियना में डेरा सच्चखंड बल्लां के संत रामानंद जी की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। 

आतंकवादियों द्वारा डेरा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम, नूरमहल के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के लिए आरडीएक्स भेजा जा चुका है। इसी वजह से कई डेरों की सुरक्षा को रिव्यू किया जाने लगा है। अमृतसर व कपूरथला की सनसनीखेज वारदात के बाद एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए नापाक हरकतें की जा सकती हैं। 

पंजाब में विधानसभा चुनाव भी निकट आ रहे हैं और इसका पूरा फायदा पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठाने की फिराक में है। पंजाब में सभी गुरुद्वारा और मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश जारी कर दिया गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के बाहर सीसीटीवी कैमरों को लगाने का आदेश दिया गया है। 

पंजाब में तमाम छोटे बड़े गांवों में गुरुद्वारा साहिब हैं, जहां पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है। ऐसे में एजेंसियों की तरफ से यह भी आगाह किया गया है कि तमाम गुरुघरों की सुरक्षा को सख्त किया जाए और निगरानी रखी जाए। सूत्रों के मुताबिक यह इनपुट भी मिले हैं कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ड्रोन से टिफिन बम भी भेजे हैं। जिसकी एक खेप को अभी बरामद नहीं किया जा सका है। 

पंजाब में एक दर्जन ऐसे लोगों को तैयार कर भेजा गया है, जिनको सिखों व हिंदुओं या डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का टास्क दिया गया है। पंजाब में जहां शनिवार को श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना हुई, वहीं इससे पहले तख्त श्री केशगढ़ साहिब में भी नापाक हरकत की गई। 

पंजाब में पिछले दो दिन की घटनाओं से काफी तनाव का माहौल पैदा हो गया है और शांति व भाईचारे को खतरा पैदा हो गया है। पंजाब में खुफिया एजेंसियों की टीमों ने अपना जाल बिछा दिया है। पंजाब की इंटेलिजेंस व काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों को मैदान में उतारा गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के इर्द गिर्द डेरा जमाने का आदेश दिया गया है।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin December 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा सीएम बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा
Next Article गालों से की थी सड़कों की तुलना, अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिया जवाब गालों से की थी सड़कों की तुलना, अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिया जवाब
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?