ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाईटेक हुआ रेस्क्यू आपरेशन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में किया माकड्रिल, कलेक्टर भूरे भी रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हाईटेक हुआ रेस्क्यू आपरेशन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में किया माकड्रिल, कलेक्टर भूरे भी रहे मौजूद

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
हाईटेक हुआ रेस्क्यू आपरेशन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में किया माकड्रिल, कलेक्टर भूरे भी रहे मौजूद
हाईटेक हुआ रेस्क्यू आपरेशन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में किया माकड्रिल, कलेक्टर भूरे भी रहे मौजूद
SHARE

दुर्ग। जांजगीर में राहुल को निकालने वाली टीम के कौशल को पूरे देश ने देखा। इस टीम के सदस्यों ने और नगर सेना के जवानों ने शिवनाथ नदी में बाढ़ बचाव के रेस्क्यू आपरेशन का माकड्रिल कर दिखाया। माकड्रिल कुछ यूं हुई कि एक आदमी के बाढ़ में फंसे होने की सूचना रेस्क्यू टीम के गोताखोरों को मिली। सूचना मिलते ही अपने हाइटेक संसाधनों के साथ टीम पहुंच गई। एक दस्ता नदी के लिए बोट से रवाना हुआ और एक दस्ता लाइफ सेविंग ड्रग और अन्य तैयारियों के लिए तट पर रह गया। नदी में बीचोंबीच लाइफजैकेट पहने हुए जवान उतरे। थोड़ी देर में वे फंसे व्यक्ति को ऊपर ले आये। इसके बाद उसे तट पर लाया गया। फिर उसे उल्टा किया गया। डूबने के दौरान कुछ पानी शरीर में चले गया था जिसे उल्टा कर निकाला गया। रेस्क्यू आपरेशन काफी हाइटेक रहा। नगर सेना के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम में माकड्रिल के इस रेस्क्यू आपरेशन में हिस्सा लिया। इस माकड्रिल के दौरान कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी मौजूद थे।

रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आपरेशन पूरा करने के लिए हाइटेक संसाधनों का उपयोग किया गया। इलेक्ट्रानिक कटर का बाढ़ आपदा में उपयोग किया गया। इमरजेंसी लाइट सिस्टम किस तरह काम करती है। यह भी बताया गया। चूंकि पानी में फंसा आदमी रेस्क्यू के दौरान काफी पानी पी चुका होता है इसलिए इसे निकालने का भी खास तरीका होता है। इसे भी डिस्प्ले किया गया। कलेक्टर डा. भुरे ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि आधे घंटे के भीतर आपने जिस कौशल का प्रदर्शन किया, वो शानदार रहा। निश्चित रूप से जांजगीर में राहुल को बोरवेल के लिए खुदे गड्ढे से निकालने का आप लोगों का काम शानदार रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी आपकी तारीफ की है। संकट के समय घंटों तक सहायता के लिए उपलब्ध रहना और तेजी से रणनीति से काम करना काबिलेतारीफ बात है। आज यहां शिवनाथ नदी के किनारे माकड्रिल हुई।

दुर्ग जिला बाढ़ के मामने में कम संवेदनशील है लेकिन ऐसी किसी परिस्थिति की आशंका के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। आप लोग हमेशा एलर्ट रहिये। इसके अलावा नजदीकी जिलों में भी आपकी जरूरत पड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ आपदा से पीडि़त को निकालने के इस माकड्रिल को देखने बड़ी संख्या में लोग भी जुटे थे और उन्होंने देखा कि किस तरह व्यावहारिक रणनीति ऐसी आपदा की स्थिति में निकाली जा सकती है।

ल्लेखनीय है कि जिले में बाढ़ आपदा से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए कंट्रोल रूम आरंभ हो गया है। हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। बाढ़ जैसी आपात स्थिति में निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित आश्रय भी चिन्हांकित कर लिया गया है तथा यहां खाद्य पदार्थ-दवाईयां आदि उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, श्री प्रवीण वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई शहर ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया आयोजन
Breaking News : दिसंबर तक पूरी हो जाएगी दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना, तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा
कोरोना की चपेट में संसद: बजट सत्र से पहले 875 कर्मचारी हुए संक्रमित, उप राष्ट्रपति दूसरी बार हुए पॉजिटिव
Transfer : 34 आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर… दुर्ग व रायपुर के अधिकारी भी हटाए गए
युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा 28 और 29 जून को एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा 28 और 29 जून को
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: आत्मानंद स्कूलों के चलते कलप रही आत्मा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?