ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना का विरोध, टीएस सिंहदेव बोले- जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना का विरोध, टीएस सिंहदेव बोले- जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कोयला खदान परियोजनाओं का विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के समर्थन में सोमवार को सरगुजा जिले के हसदेव अरण्य क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि विरोध करने वालों पर लाठी या गोली चली तो इसे झेलने वाले वह पहले व्यक्ति होंगे।

मंत्री ने यह भी कहा कि वह दिल्ली जाएंगे और पार्टी नेता राहुल गांधी को प्रदर्शनकारियों के दर्द और उनकी मांगों से अवगत कराएंगे। सिंह देव की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहने के एक दिन बाद आई है कि जो लोग हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने घरों की बिजली बंद करनी चाहिए।

मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह देव ने सोमवार को जिले के उदयपुर विकासखंड के घाटबर्रा, हरिहरपुर, साल्ही और बासन गांव का दौरा किया। उन्होंने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। ये गांव परसा खदान और परसा पूर्व कांता बसन (पीईकेबी) के दूसरे चरण के कोयला परियोजनाओं से प्रभावित होंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने हाल ही में अंतिम मंजूरी दी थी। दो खदानें कांग्रेस शासित राजस्थान के राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को आवंटित की गई थीं।

हरिहरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा, अगर कोयले की जरूरत है तब वन भूमि के बजाय मैदानी क्षेत्र को लिया जाना चाहिए। जब हमारे पास 80 साल का कोयला भंडार है और हमने 2030 तक बिजली पैदा करने के लिए कोयले पर निर्भरता पूरी तरह से छोड़ देने का फैसला किया है, तब हम घने जंगलों और जैव विविधता से भरपूर हसदेव को क्यों नष्ट करें। मुझे लगता है कि इस (खनन) पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। अगर हम बिजली की जरूरत के लिए हसदेव के जंगल को नष्ट कर देते हैं, तो इसका हमारे पर्यावरण पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।

मंत्री ने कहा, मैं यहां देर से (विरोध में) इसलिए आया हूं क्योंकि जब तक आप एकजुट नहीं होंगे, मेरे लिए कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। मैं आपकी लड़ाई में हमेशा आपके साथ हूं, लेकिन आपको भी एक होना है। फिर चाहे गोली चलाई जाए या लाठीचार्ज की जाए, मैं सबसे पहले सामने होउंगा। अगर आप बंटे हुए हैं तब हमारे लिए आपके साथ खड़ा होना मुश्किल हो जाता है इसलिए आपको एकजुट रहना चाहिए।

सिंह देव ने कहा कि जैसा कि ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि ग्राम सभा (एक ग्राम सभा जिसे क्षेत्र में किसी भी परियोजना को मंजूरी देने के लिए बनाई गई) नकली थी, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत नई ग्राम सभा चाहते हैं तो इनकी मांग को मान लिया जाना चाहिए।

कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट का देशभर में मुहर्रम पर जुलूस निकालने की इजाजत से इनकार
भिलाई के मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को फ्लावर शो,  अलग अलग फूल व फल बनेंगे आकर्षण
कोरोना का असर: वीकेंड पर बंद रहेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट… बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने लिया फैसला
कोरोना का कहर: देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी कल व परसों करेंगे बातचीत
कोरोना के दैनिक मामलों में फिर हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में मिले 13193 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा के जंगल में कोबरा बटालियन को मिले दो आईईडी, ऐसे किया गया खात्मा, देखे वीडियो सुकमा के जंगल में कोबरा बटालियन को मिले दो आईईडी, ऐसे किया गया खात्मा, देखे वीडियो
Next Article स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?