ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
Share
Notification Show More
Latest News
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल
October 18, 2026
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे

By @dmin Published April 5, 2022
Share
हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
हर घर में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने मिशन मोड पर करें काम-कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र भूरे
SHARE

पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, यह भी देखे कि दुरूपयोग न हो
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश, कहा अगले दो महीने पेयजल के मोर्चे पर नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की कमी न हो, इसके लिए करें कार्य
दुर्ग। अगले दो महीने पेयजल के मोर्चे पर युद्धस्तर पर काम करें। इस संबंध में नागरिक सुविधाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। शहर के किसी भी वार्ड में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, पेयजल हर घर की पहुंच में हो, इसके लिए अगले दो महीने मिशन मोड पर काम करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समयसीमा की बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है उसे समन्वय से दूर करें और इस तरह से कि लोगों को पेयजल अपने घर में ही मिल पाए। उन्होंने कहा कि पेयजल हमारे जिले में पर्याप्त मात्रा में है लेकिन इसका असंतुलित प्रयोग पेयजल संकट का कारण भी बन सकता है। इसके लिए सप्लाई पर नजर रखें, कहीं पाइपलाइन में लीकेज तो नहीं हैं। सभी टैंकर दुरूस्त हैं। इसके साथ ही पेयजल के उचित उपयोग के लिए भी जनजागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्याऊ आरंभ करें, पक्षियों के लिए सकोरे रखने नागरिकों को प्रेरित करें
कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हमेशा से गर्मी के समय राहगीरों के लिए प्याऊ आरंभ करने का चलन रहा है। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाएं बढिय़ा काम करती हैं। जहां पर स्वयंसेवी संस्थाओं की उपस्थिति नहीं है वहां पर प्रशासनिक अमला प्याऊ आरंभ कर सकता है। कलेक्टर ने कहा कि गर्मी का संकट केवल नागरिकों को परेशान नहीं करता। गर्मी के मौसम में पक्षी भी पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। इसके लिए निगम जनजागरूकता अभियान छेड़ें। हर घर के आंगन में और चहारदीवारी में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे हों। हाइवे के किनारे के गांवों में भी प्याऊ का प्रबंध हो। कलेक्टर ने कहा कि हमने बरसात के समय पौधरोपण किया था और इसे संभालकर रखने के लिए महती प्रयास किया है। अभी अगले दो महीने बेहद अहम हैं। इन महीनों में इन पौधों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

कक्षाओं के भीतर अथवा छायादार जगहों में ही होगी एसेंबली
कलेक्टर ने कहा कि अभी स्कूल 15 मई तक चलने हैं। इससे लू से बचाव की समुचित व्यवस्था स्कूलों में होनी चाहिए। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नमक-शक्कर के घोल की व्यवस्था स्कूलों में हो। एसेंबली छायादार जगहों में हो अथवा स्कूल के कक्ष में ही प्रेयर कराए जाएं। लू से कैसे बचें, इस संबंध में जरूरी गाइडलाइन से बच्चों को परिचित कराएं। भोजन आदि की व्यवस्था समय पर हो।

स्कूलों-छात्रावासों-आंगनबाडिय़ों-विभागीय दफ्तरों की खरीदी होगी सीमार्ट से अथवा सीधे गौठानों से
कलेक्टर ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि स्कूलों, आंगनबाड़ी, छात्रावास और विभागीय दफ्तरों में उपयोग आने वाली सामग्री की खरीदी सीमार्ट अथवा गौठानों से हो। हमारे गौठान ग्रामीण आजीविका केंद्र के रूप में स्थापित हो रहे हैं। यहां मसाले से लेकर तेल पेराई तक सभी कार्य हो रहे हैं। सब्जी भी बाडिय़ों में उत्पादित हो रही हैं। साबुन, सैनेटाइजर जैसे आइटम भी बनाये जा रहे हैं। सुनिश्चित करें कि अपनी सारी खरीदी एसएचजी की महिलाओं से हो। उनके आय बढ़ाने की दृष्टि से और कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सामान प्राप्त करने की दृष्टि से भी यह उपयोगी होगा।

You Might Also Like

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत और 25 घायल

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

@dmin April 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तहसील साहू संघ शपथ ग्रहण समारोह: आने वाली पीढिय़ॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article जनदर्शन में अवैध निर्माण कर लाउडस्पीकर चलाने की शिकायत जनदर्शन में अवैध निर्माण कर लाउडस्पीकर चलाने की शिकायत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?