भिलाई। भिलाई की संस्था आर्टकॉम समाज के प्रति अपनी जवाबदारी समझते हुए निरंतर काम कर रही है जिसके तहत वृक्षारोपण तो किया ही जा रहा हैं साथ ही साथ मोदी जी के आव्हान पर हर घर तिरंगा मुहीम को भी घर घर तक पहुँचाने की कोशिश भी कर रही हैं।

संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने अधिक जानकारी देते हुए बताया की हर रविवार की तरह इस रविवार को भी दो स्थान पर पौधें रोपने का कार्य किया गया। प्रथम स्थान आर्यनगर प्रांगण में पारस जंघेल और मदन सेन की अगुवाहीम में व द्वितीय स्थान शंकर लाल देवांगन के नेतृत्व में सुपेला व्यंकटेश टॉकीज के पीछे स्थानीय निवासियों एवं संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। आर्टकॉम के निरंतर चल रहे इस अभियान में कई नए सदस्य स्वेच्छा से संस्था की मुहीम से जुड़ रहे हैं और पटरी पार के क्षेत्र को हरा भरा करने हेतु संकल्प ले रहे हैं। साथ ही साथ देश के प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के बारे में मोहल्ले वासियो को जानकारी दी और हर घर एक तिरंगा नारा भी लगाया गया।

इस अवसर पर पार्षद महेश वर्मा करमजीत सिंह, शंकर लाल देवांगन, पारस जंघेल, मदन सेन, अमिताभ भट्टाचार्य, शारदा गुप्ता, हंसराज पटेल, कन्हैया सोनी, गोपाल साहु, भास्कर तिवारी, श्रीनिवास मिश्र, दीपक रंजन दास, राज तिवारी, नीशू पाण्डेय एवं गणमान्य मोहल्ले वासी उपस्थित थे।




