ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरेली विशेष: हरी चुनरिया ओढ़ धरती ने कर लिया श्रृंगार, आओ मनाएं खुशियां कि आया हरियाली त्यौहार
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हरेली विशेष: हरी चुनरिया ओढ़ धरती ने कर लिया श्रृंगार, आओ मनाएं खुशियां कि आया हरियाली त्यौहार

By @dmin Published July 28, 2022
Share
हरेली विशेष: हरी चुनरिया ओढ़ धरती ने कर लिया श्रृंगार, आओ मनाएं खुशियां कि आया हरियाली त्यौहार
हरेली विशेष: हरी चुनरिया ओढ़ धरती ने कर लिया श्रृंगार, आओ मनाएं खुशियां कि आया हरियाली त्यौहार
SHARE

विभाश्री साहू, न्यूयॉर्क, अमेरिका
हरेली तिहार (हरियाली त्यौहार) छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख त्यौहार है। सावन मास के, कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को यह त्यौहार मनाया जाता है। भीषण गर्मी के पश्चात, मानसून के आगमन से ही लोगों के मन में उत्साह बढऩे लगता है। सावन के महीने में खेतों में और चहु ओर हरियाली छा जाती है, तब लोगों का उमंग और भी बढ़ जाता है। इसी उमंग और उत्साह को छत्तीसगढ़ में सावन के स्वागत में, रिमझिम पहली-पहली फुहार को “हरेली तिहार” (हरियाली उत्सव) के रूप में मनाया जाता है।

हरेली तिहार को छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम, नगर व कस्बों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो छत्तीसगढ़ अपने खनिज संपदा, विद्युत उत्पादन के लिए जाना जाता है लेकिन इनके साथ ही छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। यहां विशेष रूप से धान की खेती की जाती है इसलिए छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” भी कहा जाता है।

हरेली तिहार विशेष रूप से खेतों की हरियाली के लिए होता है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से कृषि संबंधित उपकरणों हल, कुदाल, फावड़ा आदि की पूजा की जाती है। कृषि उपकरणों के साथ-साथ मवेशियों गाय, बैल की भी पूजा की जाती है। इस दिन मवेशियों के लिए विशेष पकवान बनाए जाते हैं।

घर के सदस्यों के लिए भी कई तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते है। घरों में गुड़ का चिला बनाता है। गुड़ का चिला बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। यह चावल आटे और गुड़ से बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ का गुड़ का चिला, राजस्थान का मालपुआ या अमेरिका का पैन केक, इन सबका स्वाद बिल्कुल एक जैसा ही होता है।

इस दिन लोग ग्राम देवी देवताओं की भी पूजा करते हैं। प्रत्येक घरों में प्रमुख द्वार पर नीम की डाल लगाई जाती है, इस विश्वाश के साथ कि यह डाल पूरे वर्ष भर इस घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बीमारियों से रक्षा करेगा। हरेली में जहां बड़े बुजुर्ग पूजन कर हरियाली का स्वागत कर उत्साहित होते हैं, वहीं बच्चे भी कई तरह के खेल से इस उत्सव में शामिल होते हैं। इस दिन विशेष रूप से बांस से गेड़ी का निर्माण किया जाता है, जिसमें चढ़कर बच्चे चलते हैं। बड़ा ही रोचक होता है कि उसी दिन ये गेड़ी बनाया जाता है, और बच्चे उसी दिन इसका उपयोग करना सीख जाते हैं, बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के। गेड़ी में संतुलन बनाना “होवर बोर्ड” (स्वयं संतुलन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर) जैसा ही होता है। इस दिन बच्चों तथा युवाओं के लिए कई तरह के खेल प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाता है, जैसे गेड़ी दौड़ नारियल फेक प्रतियोगिता, इत्यादि।

प्रकृति के अभिनंदन का यह त्यौहार समस्त लोगों के जीवन में खुशहाली लेकर आए ये कामना की जाती है। इसी कामना के साथ हरेली तिहार (हरियाली त्यौहार) की समस्त प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin July 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि छत्तीसगढ़ गौ-मूत्र खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य, सीएम बघेल बने पहले विक्रेता
Next Article घोटुल शिक्षण के ऐसे केंद्र जहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति की समृद्ध जानकारी दी जाती है : सीएम बघेल मुख्यमंत्री ने जैविक खाद उत्पादक महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित किए 17 करोड़ रूपए का बोनस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?