ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरेली: देश की पहली और अनोखी योजना की शुरूआत, सीएम भूपेश बघेल बने गोपालक, पांच लीटर गोमूत्र बेचकर कमाए 20 रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हरेली: देश की पहली और अनोखी योजना की शुरूआत, सीएम भूपेश बघेल बने गोपालक, पांच लीटर गोमूत्र बेचकर कमाए 20 रुपए

By @dmin
Published: July 28, 2022
Share
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका: सीएम भूपेश बघेल
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका: सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की खास योजना गोमूत्र खरीदी हरेली के मौके पर शुरू कर दी गई। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस योजना के तहत गोमूत्र बेचने वाले पहले विक्रेता बन गए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कुल पांच लीटर गोमूत्र बेचकर 20 रुपए कमाए। इसके साथ ही इस योजना का शुभारंभ गया।

राज्य सरकार द्वारा हरेली के अवसर पर गोधन न्याय योजना के तहत गोमूत्र की खरीदी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोमूत्र खरीदी का शुभारंभ करते हुए 5 लीटर गौमूत्र बेचकर 20 रूपए प्राप्त किये। गांव के पशुपालक से सरकार 4 रुपए प्रति लीटर में गोमूत्र विक्रय कर सकेंगे। माना जा रहा है कि हरेली के मौके पर होने वाली इस खरीदी से प्रदेश के गौवंशपालकों को आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलेगी। अब गोबर के साथ गोमूत्र भी बेचने से उनकी आय में इजाफा होगा। जिससे पशुधन विकास के कार्य को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञ बताते है कि कृषि के साथ पशुपालन का कार्य करने से किसान अपनी आय को दोगुनी करने का लक्ष्य पा सकते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के अवपर पर ही गोधन न्याय योजना की शुरूआत की थी।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हरेली पूजास्थल में बैलगाड़ी से पहुंचेंगे। जहां वो परंपरागत रूप से गौमाता की और कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री खुद मशीन से पैरा काटकर गायों को खिलाएंगे। हम सभी जानते है की हरेली के मौके पर गोवंश की पूजा की जाती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पिछले साल भी अपने निवास से बैलगाड़ी से निकल कर परंपरागत तरीके से हरेली का उत्सव मनाया था। किसान सम्मेलन में नये कृषि उपकरणों की लांचिंग होगी। इसमें सबसे खास आकर्षण ड्रोन का होगा जिसके माध्यम से फर्टिलाइजर और कीटनाशक की समुचित मात्रा में काफी कम समय में छिड़काव हो सकेगा। इसके साथ ही कृषि के लिए उपयोगी अत्याधुनिक उपकरण भी दिखाए जाएंगे। साथ ही किसान आधुनिक तरीके से खेती के संबंध में और खेती में आई नई तकनीक के बारे में जानकारी ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ में हरेली खेती के साथ ही खेलों का सबसे बड़ा दिन है। इस मौके पर करसा में गेड़ी रेस, भौंरा, गोली चम्मच, खोखो, रस्सा खींच, पि_ूल, कंचा, पतंग, तिग्गा गोटी और गिल्ली डंडा जैसे खेलों का आयोजन भी इसके विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

Good News : छत्तीसगढ़ में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स की मिली स्वीकृति, अब 31 जिलों में खिलाड़ियों को मिलेगी ट्रेनिंग की सुविधा
बीजापुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा भिलाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
धनबाद से आकर रहने वाली अध्ययनरत कुछ छात्राओं के पास राशन लेने के लिए नहीं थे पैसे, निगम से मिली मदद पहुंचा राशन
SAIL चेयरपर्सन सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची भिलाई, BSP में कामकाज की करेंगी समीक्षा, इस मंदिर को लेंगी गोद
Bhilai : सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार… घर पर की बुजुर्ग दादी सास से मारपीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत जमीन धंसने से बस दुर्घटनाग्रस्त, मंडी में भूकंप, उफनते नाले में फंसी गांडिय़ां
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 281 # 28 july 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?