ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी

By Om Prakash Verma
Published: February 26, 2023
Share
हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी
SHARE

रायपुर। रायपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय महाअधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। राहुल गांधी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि ‘यात्राÓ से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 किमी चल लूंगा। लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

राहुल गांधी ने कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकडऩे के लिए नही कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अडानी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है। पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि मोदी और अडानी का रिश्ता क्या है। देश का पूरा-पूरा धन एक व्यक्ति के हाथों में जा रहा है। हम बार-बार पूछेगें जब तक जवाब नहीं मिलेगा तब तक पूछेगें कि यह रिश्ता क्या है।

हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं
राहुल ने कहा कि हमने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, हम पीछे नहीं हटने वाले। हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं अपने देश का खून पसीना पार्टी के लिए देंगे। देश के लिए खून पसीना बहा देंगे। इस दौरान अधिवेशन में चारो ओर जमकर नारेबाजी हुई।

लोगों को समझाना हमारा काम है – प्रियंका
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वे लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा काम है। वहीं, वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि अधिवेशन का समापन रविवार दोपहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायपुर के जोरा मेला ग्राउंड में आमसभा होगी।

IPL 2022 में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल
Big news : मेकाहारा में 325 करोड़ से बनेगा 7 मंजिला 700 बिस्तर अस्पताल, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का करेंगे भूमिपूजन…
कांकेर में शव दफनाने का विरोध, मृतक के ईसाई धर्म अपनाने से ग्रामीण थे नाराज… विवाद के बाद दूसरी जगह हुआ अंतिम संस्कार
सीएम साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, बोले – जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : नेहरू नगर में भिलाई निगम के दो सब इंजीनियरर्स के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article बच्चों का अश्लील विडियो बना कर किया वायरल, पुलिस टीम ने धर-दबोचा, आरोपी गिरफ्तार बच्चों का अश्लील विडियो बना कर किया वायरल, पुलिस टीम ने धर-दबोचा, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?