ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2023
Share
हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस
हड़ताल: 650 बिजली कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, कई एजेंसियों को नोटिस
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी में विभिन्न निगमों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए और संविदा पर कार्यरत करीब 650 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में 242, मध्यांचल के 110, पश्चिमांचल में 60 और दक्षिणांचल के 38 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा एजेंसियों को नोटिस भी जारी की गई है। कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने बताया कि गाजीपुर में बिजली आपूर्ति के लिए काम कर रही फर्म भारत इंटरप्राइजेज को अपने कर्मचारियों को उपस्थित न करा पाने के कारण फर्म के महाप्रबंधक एवं सुपरवाइजर राहुल सिंह के विरुद्ध कोतवाली गाजीपुर में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

इसके अलावा छह अन्य एजेंसियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देवराज ने कहा कि भविष्य में इन एजेंसियों को निगम में कार्य करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि काम न करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।

सीएम बोले-अराजकता फैलाने वाले बिजलीकर्मी होंगे सूचीबद्घ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अराजकता फैलाने वाले बिजली कर्मी सूचीबद्घ किए जाएंगे। बिजली फीडर बंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सरकार प्रतिवर्ष 20 हजार करोड़ रुपये पावर कॉर्पोरेशन को उसका घाटा पूरा करने के लिए देती है।

ऊर्जा मंत्री ने चेताया, लाइन में फॉल्ट किया तो आकाश-पाताल से खोज निकालेंगे
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने हड़ताली कर्मचारियों को चेताया है कि लाइन में फॉल्ट करने वालों को आकाश-पाताल से खोज निकालकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आपूर्ति को पूरे नियंत्रण में बताते हुए दावा किया है कि प्रदेश में चार हजार मेगावाट सरप्लस बिजली है।

अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके
अब गांव-कस्बों में भी हो सकेगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने लॉन्च की मोबाइल लैब…
अच्छी पहल: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी खुद उठाएंगे अपना व अपने परिवार के वैक्सीनेशन का खर्च…. राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने लिया निर्णय
सिंदूर लगा भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया, BJP नेता दिलीप घोष ने TMC सांसद नुसरत जहां से मांगा इस्तीफा
केरल के विधायकों ने देखा बीएसपी का प्रोडक्शन, मैत्रीबाग में सुनी सफेद बाघ की दहाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग : धमतरी के किसान से की थी 30 लाख की ठगी, अमलेश्वर में दर्ज हैं 12 मामले
Next Article CG Crime : पैरावट में आग लगाने के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, सरपंच सहित 10 लोगों ने मिलकर किया कांड

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?