ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा देश

By Om Prakash Verma
Published: August 14, 2023
Share
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। आजादी के तराने गूंज रहे हैं तो लोगों में जोश भी दिख रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार यानी आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को कहा कि यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।

पीएम मोदी ने की यह अपील
रविवार को राजधानी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से सोशल मीडिया खातों की डीपी तिरंगा लगाने की अपील की है। पीएम मोदी ने भी अपनी डीपी बदल दी है। उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया है।

लाल किले पर होगा भव्य कार्यक्रम
वहीं, इस बार 76वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों समेत 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को भी उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

लाल किले पर समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित इन विशेष अतिथियों में 660 से अधिक गांवों के 400 से अधिक सरपंच शामिल हैं। इसके साथ ही किसान उत्पादक संगठन योजना से 250; प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी इसमें शामिल हैं। वहीं, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना के 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक); 50-50 खादी कार्यकर्ताओं, सीमा सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना में शामिल लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के 50-50 शिक्षकों, नर्सों और मछुआरों को भी आमंत्रित किया गया है।

इनमें से कुछ विशेष अतिथियों का दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करने और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इस बार 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक आजादी के जश्न में शिरकत करेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर तीन और चार बंद रहेगा जबकि दूसरी तरफ के गेट लोगों के लिए खुले रहेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगभग 300 इमारतों की पहचान की गई है, जहां आधुनिक हथियार और दूरबीन के साथ जवान तैनात रहेंगे।

भरोसे का सम्मेलन कल: सीएम बघेल 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
Asia Cup: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच में बारिश का साया? मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?
दुर्ग पुलिस ने पकड़ा अंतर जिला वाहन चोर गिरोह, चोरी की 9 बाइक बरामद, अलग अलग थानों में दर्ज हैं मामले
लैंडलाइन फोन से मोबाइल नंबर डायल करते समय लगाना होगा शून्य… आज से लागू हुआ नया नियम
महतारी वंदन, सुपोषण जैसी योजनाओं को यूनिसेफ इंडिया ने सराहा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में करेंगे सहयोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Video: कैथल रैली में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-इनको वोट देने वाले राक्षस Video: कैथल रैली में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-इनको वोट देने वाले राक्षस
Next Article Accident : जतमई घटारानी से लौटते पलट गई ट्रेक्टर, एक युवती की मौत… तीन घायल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?