ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव

By @dmin
Published: May 3, 2022
Share
SHARE

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संग विधायक ने की स्कूल संचालन के संबंध में चर्चा
भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने भिलाई के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने का सपना देखा था, जो उनके अथक प्रयासों से अब सफल होते जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई शहर को एक और अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल की सौगात मिलने वाली है। शा.उ.मा.विद्यालय छावनी को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया जाएगा।

इसी तारतम्य में सोमवार की सुबह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, शिक्षा अधिकारी राजेंद्र राव, विधायक प्रतिनिधि व लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, प्राचार्य बी फ्रांसेस, क्षेत्रीय पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक देवेंद्र यादव ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षा अधिकारी को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश भर में 50 और अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने वाले हैं। इसमें से एक शा.उ.मा.विद्यालय छावनी भी शामिल होगा। इसलिए यहां के बेहतर संसालन के संबंध में बैठक कर चर्चा की गई। करीब 1 घंटे तक चली चर्चा में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पालकों को काफी लाभ होगा। जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा नहीं पाते हैं। वे पालक अपने बच्चों को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। शासन यहां प्राइवेट स्कूल की तरह हाई क्लास सुविधा मुहैय्या कराएगी।

एक साथ चलेंगे अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल
शा.उ.मा.विद्यालय छावनी वर्तमान में हिंदी माध्यम सरकारी स्कूल है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरूआत की जाएगी। लेकिन हिंदी माध्यम स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। बल्की इसी स्कूल के भवन में अलग-अलग पाली में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के स्कूल चलेंगे। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश विधायक देवेंद्र यादव ने शिक्षा अधिकारी को दिया हैं।

अगल से भर्ती होंगे शिक्षक
अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत होने के साथ ही यहां अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की अलग से भर्ती की जाएगी। शुरूआती दौर में स्कूल के कक्षा पहली और कक्षा छठवी में अंग्रेजी माध्यम में भर्ती लिया जाएगा। जो पालक अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को पढ़ाना चाहेंगे वे कक्षा पहली और छठवी में प्रवेश दिलाएंगे। इस प्रकार आने वाले 5 साल बाद स्कूल पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम हो जाएगा।

विधायक ने की थी सबसे पहले पहल
भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के पहले सबसे कम उम्र से युवा महापौर बने। जब वे महापौर थे, तब उन्होंने अपने बजट में यह घोषणा की थी कि वे शहर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाएंगे। तब यह सिर्फ एक सपना हुआ करता था। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव की दूरदर्शिता और अथक प्रयास के चलते प्रदेश सरकार ने भी उनकी इस महत्वपूर्ण योजना को समझा और ना सिर्फ भिलाई व दुर्ग जिले में बल्की पूरे प्रदेश में विधायक देवेंद्र यादव की योजना को लागू करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल की शुरूआत की।

सपना हो रहा साकार
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अथक प्रयासों से प्राइवेट स्कूलों की तरह ही अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल खोला जा रहा है। जो की बड़ी ही सराहनीय पहल है। आजतक प्रदेश व देश के इतिहास में शिक्षा के लिए ऐसी सराहनीय पहल किसी ने नहीं की थी, लेकिन इस असंभव कार्य को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संभवन कर दिखाया है और अब गरीब परिवार का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ पा रहे हैं।
देवेंद्र यादव, विधायक

चुनाव टालने के आयोग के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी पहुंची सुप्रीम कोर्ट
आरसीबी की जीत के जश्न में 11 की मौत, सीएम विष्णुदेव से घटना पर जताया दु:ख
नशे की हालत में नाबालिगों ने कर अपने ही दोस्त की हत्या, किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा और पत्थर से कुचल दिया सिर
CG Breaking : रेप के आरोपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे की याचिका पर हाईकोर्ट ने पीडिता से मांगा जवाब, 24 को अगली सुनवाई
राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक वोरा ने शहर वासियों को दी अक्ति, परशुराम जंयती एवं ईद की बधाई
Next Article बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बैलगाड़ी पर माटी तिहार मनाने पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?