ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान

By @dmin
Published: October 11, 2021
Share
सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान
सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब पांच महीने से भी कम का समय बचा है और पिछली जीत को दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। अब बीजेपी अपने चुनावी एजेंडा के तहत 100 दिनों के अंदर 100 प्रोग्राम करने की तैयारी में है। मतदाताओं से जुडऩे के लिए पार्टी के 100 दिनों के इस कार्यक्रम पर आखिरी दौर की वार्ता के लिए मंगलवार को दिल्ली में रणनीतिक बैठक भी बुलाई गई। सूत्रों के मुताबिक, संगठन महासचिव सुनील बंसल, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह रणनीति पर चर्चा के लिए दिल्ली में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से दिल्ली में मिल रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि बीजेपी सरकार की तरफ से शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं के साथ मतदाताओं तक पहुंचने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि हर मोर्चे को विधानसभा क्षेत्रवार अपने कार्यक्रमों और बैठकों को पूरा करने के लिए तय दिनों का समय दिया जाएगा। हर मोर्चे को हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचना है। सूत्रों ने बताया, इस सूची में पन्ना प्रमुख सम्मेलन मंडलवार, छह क्षेत्रों में सदस्यता अभियान, कमल दीवाली, हर बूथ पर 100 सदस्यों को शामिल किया जाना और उन 81 सीटों पर रैलियां शामिल हैं, जो बीजेपी पिछले विधानसभा चुनावों में हार गई थी।

दिल्ली में बुलाई गई बैठक के दौरान न सिर्फ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होनी है बल्कि अपने काडर और नेताओं को एक-एक वोटर तक कैसे पहुंचाना है, इस पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों की तरफ से हिंदू वोटों को बांटने की कोशिशों को लेकर भी बातचीत होगी। इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक बुलाई, जिसमें इन कार्यक्रमों को लेकर फैसले किए गए। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व को जानकारी देने के लिए दिल्ली कूच किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल शुरुआत में ही होने हैं।

मौजूदा समय में यूपी की करीब 110 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां 30 से 39 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। 44 सीटों पर यह प्रतिशत 40 से 49 फीसदी है तो वहीं 11 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स 50 से 65 फीसदी तक हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में 403 सीटों पर से 312 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। पार्टी को इस दौरान कुल वोटों का 39.67 फीसदी हिस्सा मिला था। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 47 सीटें, बीएसपी को 19 और कांग्रेस को महज 7 सीटों पर जीत मिली थी।

तीन मासूम बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों ने की आत्महत्या, कार में मिला सुसाइड नोट, जानिए क्या है वजह
लाल किले पर झंडा लगाने का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार…. एक लाख रुपए का था इनाम
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- नहीं रोक सकते अदालत की मीडिया रिपोर्टिंग
Exclusive : क्रेडा के सदस्य विजय साहू से सीधी बात, सरकार के चार वर्षों को बताया गौरवपूर्ण… मुख्यमंत्री भूपेश ने बढ़ाया प्रदेश का मान
ऑनलाइन दोस्ती फिर बढ़ी नजदीकियां, महिला न भांप सकी इरादे; कर दी ऐसी गलती कि दांव पर लगी आबरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई गोबर का ढेर. निगम की कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही, खटाल मालिकों पर दोहरा मार… ईंधन खर्च व श्रमिकों की मजदूरी, होगी वसूली
Next Article संकट: पश्चिमांचल में बिगड़ने लगी बिजली की चाल, कोयले की कमी से जूझ रहा विद्युत विभागसंकट: पश्चिमांचल में बिगड़ने लगी बिजली की चाल, कोयले की कमी से जूझ रहा विद्युत विभाग संकट: पश्चिमांचल में बिगड़ने लगी बिजली की चाल, कोयले की कमी से जूझ रहा विद्युत विभाग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?