ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय अपने पसीने से लिख रहे हैं विकास की गाथा, नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Latest News
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीएम साय अपने पसीने से लिख रहे हैं विकास की गाथा, नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma Published September 15, 2025
Share
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
SHARE

आदिवासियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार, भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने बस्तर को मिली सौगातों पर जताई खुशी
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने कहा कि कुछ साल पहले तक जो बस्तर लाल आतंक के साये में जी रहा था, जहां की धरती पर खून से मौतों की इबारत लिखी जाती थी,आज उस बस्तर की धरती पर हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने श्रम,लगन और पसीने से विकास की इबारत लिख रहे हैं। साय सरकार की नई और शानदार उद्योग नीति बस्तर के विकास का नया सूर्योदय लेकर आई है। अब बस्तर भी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सहचर बन सकेगा।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने यह बातें बस्तर कनेक्ट कार्यक्रम के संदर्भ में कही हैं। उन्होंने कहा है कि आदिवासी स्वार्थी नहीं होते, वे परोपकार, जनसेवा,परहित और धरती माता की सेवा करने पर विश्वास रखते हैं। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी सच्चे मन से अपना आदिवासी- धर्म निभाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में रत हैं। दक्ष वैद्य ने कहा कि जिस बस्तर को अति पिछड़ा क्षेत्र और नक्सल समस्या से ग्रसित माना जाता था, आज वही बस्तर विकास पथ पर सरपट दौड़ रहा है। बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, खेल गतिविधियां हो या कोई अन्य मुद्दा, किसी भी मामले में बस्तर राज्य के दूसरे प्रगतिशील संभागों से पीछे नहीं रह गया है। यह साय के सुशासन का कमाल है। दक्ष वैद्य ने कहा कि साय सरकार की नई पारदर्शी उद्योग नीति बस्तर के लिए वरदान साबित हो रही है। बस्तर अब निवेश,अवसर और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। यहां उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन में समावेशी विकास की गूंज सुनाई दे रही है। यह बदलाव न केवल बस्तर की तस्वीर बदल रहा है,बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की गाथा भी लिख रहा है। दक्ष वैद्य ने कहा कि बस्तर के विकास को गति देने के लिए मोदी जी की सरकार ने 5 हजार 200 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें 3,513.11 करोड़ की रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन और कोत्तवलसा- किरंदुल रेल लाइन के दोहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएं न केवल बस्तर में यात्रा,पर्यटन और व्यापार को नई दिशा देंगी,बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजग़ार और औद्योगिक अवसर भी सृजित करेंगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से नक्सलवाद के उन्मूलन में भी तेजी आएगी। बस्तर में 2300 करोड़ की सड़क विकास परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। बस्तर संभाग अब छत्तीसगढ़ के सबसे विकसित और समृद्ध क्षेत्रों में से एक बनने की राह पर अग्रसर है। दक्ष वैद्य ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें मिलकर धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर मार्ग का एक वैकल्पिक रास्ता बना रही हैं, जो कांकेर, अंतागढ़, नारायणपुर के अबूझमाड़ होते हुए दंतेवाड़ा के बारसूर और आगे बीजापुर तक पहुंचेगा। इन परियोजनाओं से बस्तर के सभी जिलों तक पहुंचने के लिए कई रास्ते उपलब्ध होंगे। बस्तर अब संघर्ष की भूमि से आगे बढ़कर संपर्क, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक बन रहा है।

बस्तर को मोदी और साय की सौगातें
भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि बस्तर में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम द्वारा विशाल इस्पात संयंत्र तो स्थापित किया ही गया है,अब 43 हजार करोड़ तथा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल हेतु 200 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। ये निवेश बस्तर की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बड़े सार्वजनिक निवेशों के साथ-साथ लगभग 1,000 करोड़ का निजी निवेश भी सेवा क्षेत्र और एमएसएमई में किया जा रहा है। यह विकास रोजगार के अवसर बढ़ाएगा।350 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित होने जा रहा है। 550 करोड़ रुपये के निवेश और 200 रोजगार अवसरों के साथ यह परियोजना बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगी और इसे मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाएगी। इसके अतिरिक्त, जगदलपुर में 33 करोड़ रुपये के निवेश से एक और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल तथा नवभारत इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा 85 करोड़ रुपये के निवेश से 200 बेड का मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। ये पहल न केवल आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करेंगी, बल्कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेंगी। दक्ष वैद्य ने कहा कि बस्तर के बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर और कोंडागांव में आधुनिक राइस मिलें और फूड प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नारायणपुर जिले में पाश्र्वा एग्रीटेक प्रतिवर्ष 2,400 टन परबॉयल्ड चावल का उत्पादन करेगी। 8 करोड़ रुपये के निवेश और नए रोजगार के साथ यह परियोजना बस्तर की कृषि उपज को वैल्यू एडिशन आधार देगी। स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पर्यटन, निर्माण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में यह निवेश बस्तर के समग्र विकास में मील के पत्थर साबित होंगे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को नई राह
भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए साय सरकार द्वारा बनाई गई नई पुनर्वास नीति समर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का बड़ा अवसर दे रही है। इसमें तीन वर्षों तक 10 हजार रुपए की मासिक सहायता, शहरी क्षेत्रों में 4 डिसमिल प्लॉट या ग्रामीण क्षेत्रों में एक हेक्टेयर जमीन दी जाएगी। साथ ही व्यावसायिक प्रशिक्षण, पूर्ण इनामी राशि और सामूहिक आत्मसमर्पण पर दुगुना इनाम तथा नक्सल-मुक्त गांवों के लिए 1 करोड़ तक की विकास योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आत्म समर्पित नक्सली परिवारों को 15 हजार आवास मंजूर किए गए हैं। इसी तरह राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता खरीदी दर को 4,000 रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है। इससे बस्तर के 52 लाख संग्राहक सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

You Might Also Like

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Om Prakash Verma September 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवनाथ मे बह गया युवक, घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
Next Article दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?