ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज

By @dmin
Published: November 27, 2021
Share
सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज
सर्वे: घरेलू हिंसा के लिए महिलाएं खुद राजी, 80 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने पति से मार खाने को बताया जायज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक तरफ उनके अधिकारों की बात हो रही है। घरेलू हिंसा पर कानूनों को और कठोर किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे के तहत तेलंगाना जैसे राज्य में 83.8 प्रतिशत महिलाओं ने खुद माना है कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है। इसके अलावा कर्नाटक के 81.9 प्रतिशत पुरुषों की भी यही राय है। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ओर से जम्मू-कश्मीर समेत 18 राज्यों के महिलाओं व पुरुषों की घरेलू हिंसा पर राय ली गई। इन राज्यों में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल शामिल था। 

क्या था सर्वे का सवाल 
सर्वे में महिलाओं व पुरुषों को शामिल किया गया था। सभी से एक सामान्य प्रश्न किया गया कि- ‘आपकी राय में क्या पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना जायज है?Ó इस सर्वे में कई तरह की परिस्थितियों को भी शामिल किया गया था। जिसमें लिखा था कि आपकी राय में पति द्वारा पत्नी को पीटना कब जायज है- 

  • यदि वह बिना बताए घर से बाहर जाती है?
  • अगर वह घर या बच्चों की उपेक्षा करती है?
  • अगर वह उससे बहस करती है?
  • अगर वह उसके साथ यौन संबंध बनाने से इनकार करती है?
  • अगर वह ठीक से खाना नहीं बनाती है? 
  • अगर वह किसी और के साथ संबंध में है? 
  • अगर वह ससुराल वालों के प्रति अनादर का भाव रखती है?

नतीजे तो चौंका देंगे आपको 
यह सर्वेक्षण 2019 से 2021 के बीच हुआ, जिसके नतीजे बीते बुधवार को जारी किए गए। इसमें सबसे ज्यादा तेलंगाना की (83.8 प्रतिशत) महिलाओं ने माना कि पति द्वारा उनको पीटा जाना सही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में इस सवाल पर महिलाओं की सहमति सबसे कम थे। यहां पर सिर्फ 14.8 प्रतिशत महिलाओं ने घरेलू हिंसा को जायज बताया। इसके अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक के पुरुषों (81.9 प्रतिशत) ने इसे जायज ठहराया, तो हिमाचल के सिर्फ 14.2 प्रतिशत पुरुषों ने घरेलू हिंसा को सही बताया। 

2018 में 52 प्रतिशत महिलाओं ने माना था घरेलू हिंसा को सही 
2018 में भी इसी तरह का सर्वे के नतीजे जारी किए गए थे। यह सर्वे 2015 से 2016 के बीच पूरा हुआ था। इसके अनुसार तब 52 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि पति के लिए अपनी पत्नी को पीटना उचित है। जबकि, केवल 42 प्रतिशत पुरुष इससे सहमत थे।

संपत्ति विवाद में बेटे ने कर दी पिता की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मास्क अभियान: मास्क नहीं लगाने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना
Bhilai Breaking : महिला ने थाने पहुंचकर पिया फिनाइल, खुद को किया बाथरूम में बंद… मचा हड़कंप
Breaking News : बजाज फाइनेंस के नाम पर दुर्ग के किसान को लगाया लाखों का चूना, नवादा बिहार से शातिर ठग गिरफ्तार
भारत में कोरोना से बड़ी राहत: 81 दिनों बाद 60 हजार से नीचे आए डेली कोरोना केस… मौतों का आंकड़ा भी घटा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, एक घायल कुख्यात नक्सली कमांडर बस्ता भीमा ढेर, सुकमा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Next Article किसान आंदोलन : शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैं-तोमर बड़ा एलान: किसानों के आगे फिर झुकी सरकार, कृषि मंत्री बोले- अब पराली जलाना अपराध नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?