ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, इतने रुपये में मिलेगी बेडरोल किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, इतने रुपये में मिलेगी बेडरोल किट

By @dmin
Published: October 18, 2021
Share
सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, इतने रुपये में मिलेगी बेडरोल किट
सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, इतने रुपये में मिलेगी बेडरोल किट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की पहली लहर के बाद से ट्रेनों में बंद हुए बेडरोल की मांग सर्दियों का मौसम आने के साथ एक बार फिर बढऩे लगी है। लेकिन अभी तक भारतीय रेलवे ने पहले की तरह ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा शुरू नहीं की है। हालांकि यात्रियों को फिर से बेडरोल उपलब्ध करवाने को लेकर रेलवे बोर्ड में मंथन का दौर चल रहा है। इस मामले में रेलवे का कहना है कि बेडरोल की सुविधा को लेकर अभी समीक्षा की जा रही है। जल्द ही कोई निर्णय होगा। इस बीच दिल्ली समेत कई रेल मंडल ट्रेनों में ऑन बोर्ड ऑन डिमांड डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल किट की सुविधा देने जा रहे हैं। इसके लिए यात्रियों को 300 रुपये भी चुकाने पड़ेंगे, लेकिन रेलवे ने जिस तरह की यह किट तैयार की है। वह यात्रियों की सुविधा को और जरूरतों को देखते हुए काफी सस्ता है।

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के तमाम दिक्कतों के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अधिकांश रूटों पर ट्रेनों की सुविधाएं शुरू कर दी हैं। कोविड प्रोटोकॉल के बीच 95 फीसदी ट्रेनें चलने लगी हैं। इनमें 90 फीसदी से अधिक बर्थों की बुकिंग भी हो रही हैं। लेकिन पहले की तरह प्रीमियम, मेल एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के एसी कोचों में अभी तक बेडरोल की सुविधा शुरू नहीं की गई है। सामान्य कोचों में जहां यात्री अपने बिस्तर और चादर घर से लेकर चल रहे हैं, वहीं एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल की सुविधा दी गई है। दिल्ली मंडल ने भी अपने यहां से चलने वाली पांच दर्जन ट्रेनों में डिस्पोजल बेडरोल उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू की है।

तीन तरह की किट
300 रुपये वाली किट में यात्रियों को नॉन वोवन ब्लैंकेट, नॉन वोवन बेडशीट, नॉन वोवन पिलो, पिलोकवर, डिस्पोजेबल बैग, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपरसोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे। एक अन्य किट जिसकी कीमत 150 रुपये है, उसमें यात्रियों को केवल एक कंबल मिलेगा। वहीं तीसरी, मॉर्निंग किट है और जिसकी कीमत केवल 30 रुपये है, उसमें यात्रियों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपर सोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे। ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल देने की सुविधा कोरोना महामारी से पहले तक उपलब्ध थी। लेकिन कोविड के आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से बेडरोल/कंबल दिया जाना बंद कर दिया गया और यात्रियों से इन्हें घर से साथ लाने को कहा गया है।

थ्री स्टार होटल के कमरे में खेल रहे थे जुआ: पुलिस दबिश में पकड़ाए 13 जुआरी, 6 लाख से ज्यादा नगदी बरामद
सियासत के मैदान पर ट्विटर वार, भिड़े भूपेश बघेल और रमन सिंह
आशा वर्करों को हर माह मिलेगा 2500 रुपये का निश्चित भत्ता, सीएम ने किया एलान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना टेस्ट सहित ये होंगे नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी… बकावंड तहसील मुख्यालय में हर माह 15 दिन लगेगा एसडीएम कार्यालय, स्टेडियम भी बनाया जाएगा… मुख्यमंत्री ने की घोषणा बस्तर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी… बकावंड तहसील मुख्यालय में हर माह 15 दिन लगेगा एसडीएम कार्यालय, स्टेडियम भी बनाया जाएगा… मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Next Article आर्यन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना: याचिका में कहा 17 रातों से जेल में रखना अवैध, जमानत न देना आरोपी का अपमान आर्यन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना: याचिका में कहा 17 रातों से जेल में रखना अवैध, जमानत न देना आरोपी का अपमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?