ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री चौबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री चौबे

By @dmin
Published: August 26, 2022
Share
सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री चौबे
सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री चौबे
SHARE

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री रविन्द्र चौबे
रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे आज सिविल लाइन में स्थित न्यू सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओ की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास का पूरा दायित्व आप पर है। मनरेगा, गोधन न्याय योजना, रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क गांवों के विकास प्रतिबिंब हैं। जिलों का विकास आपके काम से दिखता है। हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं। गांवों में विकास का फोकस यही है। उन्होंने अधिकारियों को जन सुविधा के उपयोगी काम करने की बात कही। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को गांवों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से होना चाहिए। लोगों को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को ग्राम पंचायतों में काम होता दिखाई दे। बिहान, गौठान, सी-मार्ट जैसे कॉन्सेप्ट शुरू हुए हैं। पंचायती राज के तहत रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का काम भी हो रहा है । लोगों को इससे जोड़कर उन्हें रोजगार देना, स्वावलंबी बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। हमें उपयोगी काम करना है। सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम नरवा, गरबा, घुरवा और बाड़ी है। गौठानो के लिए जमीन सुरक्षित हुई है, जिससे सरकार के लिए लाखों एकड़ का लैंडपुल बना है। यह आप सभी के प्रयास से सफल हुआ है।

मंत्री चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हमारी योजनाओं की प्रशंसा की है। ये आप सभी की उपलब्धि है। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने की जवाबदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने विकासखंडों का चयन कर स्थानीय उपयोगिता के अनुसार चरणबद्ध काम करने, आवारा घूमने वाले पशुओं की व्यवस्था करने, शेड बनाने, नरेगा का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि दो सालों में मनरेगा के काम में हम सर्वप्रथम रहे हैं। खेल मैदान बनवाइए। जमीन की उपलब्धता और लोगों की मांग पर बच्चों के बैठने की गैलरी, स्टेज निर्माण, समतलीकरण कर खेल मैदान बनाने के काम किया जाए ताकि जिलों में खेल मैदान दिखे। उन्होंने गौठानो में फल देने वाले पौधे लगाने की बात करते हुए एकड़ दो एकड़ में फल पौधारोपण के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त सुब्रत साहू, सचिव आर. प्रसन्ना, मनरेगा आयुक्त अब्दुल कैसर हक सहित अन्य अधिकारी एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

Breaking News : बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन
दुर्गा पंडाल-मंदिरों व पदयात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं, सुरक्षा का भी रखें ध्यान-विधायक
रसोइया संघ के धरने में शामिल होने आई महिला की ट्रेन से कटकर मौत, धरना स्थल पर मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में सामने आए 20 से भी कम नए केस…. 16 जिलों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं… संक्रमण दर 0.09 फीसदी
व्यापार महोत्सव 2025 : अंतिम दिन उमड़ा लोगों का हुजूम, खरीदारी के साथ ली विभिन्न विषयों की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: आखिर क्यों सड़क पर उतरना पड़ा शहर के ट्रांसपोटर्स को , देखिए इस वीडियो में बिग ब्रेकिंग: आखिर क्यों सड़क पर उतरना पड़ा शहर के ट्रांसपोटर्स को , देखिए इस वीडियो में
Next Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ बड़ी घोषणा: सीएम ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?