ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी’
Share
Notification Show More
Latest News
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी’

By Om Prakash Verma Published August 21, 2024
Share
समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब 'गल्लां दिल दी'
समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब 'गल्लां दिल दी'
SHARE

लखनऊ/ हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील और प्रेरणादायक विषयों के कारण पाठकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब को राजनीतिक रणनीतिकार, समाजसेवी और पीआर कंसल्टेंट अतुल मलिकराम ने लिखा है और अपनी स्वर्गीय माताजी श्रीमती तेज गुलाटी को समर्पित किया है। यह किताब समाज, संस्कृति, प्रेरणा, शिक्षा, व्यापार और राजनीति जैसे विविध विषयों पर आधारित है और अतुल मलिकराम के निजी व सामाजिक जीवन के अनुभवों का एक विशिष्ट मिश्रण पेश करती है। ‘गल्लां दिल दी’ में मुख्यरूप से भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत और 2030 के भारत के लिए भविष्य का दृष्टिकोण देखने को मिलता है। किताब में अतुल मलिकराम ने सामाजिक और व्यक्तिगत अनुभवों को बड़ी ही सहजता से साझा किया है, जो पाठकों को न केवल इन मुद्दों को गहराई से समझने में सहायक है बल्कि इन विषयों पर गंभीरता से विचार करने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

किताब में “विश्वास खुद पर”, “एक वोट की कीमत”, “कैदियों की भावनाएं”, और “सिंधी समाज का लीडर कौन?” जैसे विषयों को शामिल कर, अतुल ने एक ऐसे पक्ष को उजागर करने का प्रयास किया है, जिन पर गहनता से विचार करने में हम सामाजिक रूप से आज भी कहीं पीछे खड़े नजर आते हैं। इसके अलावा, शिक्षा और प्रेरणा से जुड़े खंड में “बदलता जमाना और भारतीय शिक्षा प्रणाली” तथा “मन की बीमारी” जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई है। इसके अतिरिक्त अतुल मलिकराम ने समाज और संस्कृति से जुड़े जटिल विषयों पर भी गहन चिंतन पेश किया है। इसके कुछ प्रमुख उदाहरणों में “35 टुकड़ों वाला प्यार”, “आतंकवाद से ज्यादा खतरनाक कार्डियोवैस्कुलर”, और “गाय की पवित्रता पर विज्ञान” जैसे लेख समाज के कुछ अनछुए पहलुओं को सामने लाते हैं। इन लेखों के माध्यम से पाठकों को सांस्कृतिक विरासतों के साथ-साथ तिल-तिल अपनी सभ्यताओं से दूर होते हमारे समाज की हकीकत से भी रूबरू होने का मौका मिलता है।

किताब के व्यवसाय खंड में “एलन के ऐलान” और “पीआर इंडस्ट्री और न्यू एज मीडिया” जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई है, जो युवा उद्यमियों को सही मार्ग पर आगे बढ़ने में मदद करती है। इस किताब में सतत विकास के प्रमुख लक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। जिसमें एसडीजी 2030 के लक्ष्यों के साथ-साथ भारत के लिए डिजिटल शिक्षा, राजनेताओं के लिए शैक्षणिक योग्यता, सरकारी और निजी क्षेत्रों में समान वेतन जैसे विषयों पर भी जोर दिया गया है। यह लेख बताते हैं कि ऐसे अन्य तमाम बिंदु हैं, जिन पर विचार कर एक मजबूत समाज व व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।

समीक्षकों की दृष्टि से ‘गल्लां दिल दी’ की लेखन शैली बेहद सरल व प्रभावशाली है, जो जटिल विषयों को भी आसानी से समझने में सहायक है। अतुल मलिकराम ने किताब के माध्यम से अपने विचारों को बड़ी स्पष्टता के साथ पेश किया है, जो पाठकों को समाज, राजनीति व संस्कृति से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करती है। ‘गल्लां दिल दी’ को ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है।

You Might Also Like

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

Om Prakash Verma August 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप : 17 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
Next Article 78वां स्वतंत्रता दिवसः प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने वेदांता एल्युमिनियम में लांच किया वुमेन-एक्सक्लूसिव नाइट शिफ्ट प्रोजेक्ट का तीसरा चरण 78वां स्वतंत्रता दिवसः प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने वेदांता एल्युमिनियम में लांच किया वुमेन-एक्सक्लूसिव नाइट शिफ्ट प्रोजेक्ट का तीसरा चरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?