दुर्ग। ओम सत्यम जन विकास समिति के पदाधिकारियों का सम्मान आज समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण डोनर ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी लोक कल्याण के क्षेत्र में ओम सत्यम जन विकास समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस वर्ष भी उन्होंने बहुत अच्छा कार्य किया। आदिवासी छात्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन के साथ ही समिति ने केंद्रीय जेल के बंदियों के लिए भी नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया।
वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उनकी दवाइयों के संबंध में भी व्यवस्था की। विभाग द्वारा समिति के सीताराम ठाकुर और दिलीप ठाकुर का सम्मान किया गया। इस दौरान विभाग के परीवीक्षा अधिकारी कमलेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।




