ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज कल्याण विभाग की पहल: नशे की लत छोड़ो बाबूजी..सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर, मंत्री अनिला भेड़िया ने की कलाकारों की हौसला अफजाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

समाज कल्याण विभाग की पहल: नशे की लत छोड़ो बाबूजी..सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर, मंत्री अनिला भेड़िया ने की कलाकारों की हौसला अफजाई

By Om Prakash Verma
Published: November 4, 2022
Share
समाज कल्याण विभाग की पहल: नशे की लत छोड़ो बाबूजी..सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर, मंत्री अनिला भेड़िया ने की कलाकारों की हौसला अफजाई
समाज कल्याण विभाग की पहल: नशे की लत छोड़ो बाबूजी..सुनकर ठिठक रहे लोगों के पैर, मंत्री अनिला भेड़िया ने की कलाकारों की हौसला अफजाई
SHARE

राज्योत्सव में समाज कल्याण विभाग के कलाकार बता रहे नशा का दुष्परिणाम
नशा छोड़ योग अपनाने की दे रहे सीख
नशा मुक्ति के लिए भारत माता वाहिनी और नशा मुक्ति केन्द्रों का हो रहा संचालन
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव देखने आए लोगों के पैर ‘नशे की लत छोड़ो बाबूजी…..नशा खराब चीज है’ सुनकर एक बारगी ठिठक जाते हैं। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में कला पथक दल के कलाकारों द्वारा किये जा रहे मनोरंजक ढंग से किये जा रहे अनुरोध को सुनकर स्कूली बच्चों, महिलाओं से लेकर बड़े-बूढ़े तक एक बारगी बात सुनने ठहर जाते हैं। ये कलाकार गा-बजाकर और अपने रोचक अभिनय से सहज ही लोगों को नशे के दुष्परिण बता रहे हैं। इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक खूब पसंद किया जा रहा है। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा भी स्टॉल निरीक्षण में पहुंची और उन्होंने कलाकारों की हौसला अफजाई की।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत 2060 भारत माता वाहिनी गठित की गई है और 07 नशा मुक्ति केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। भारत माता विहिनी के माध्यम से गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर लोगों को व्यसन मुक्त स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्य कलाकार संतोष चंद्राकर के साथ रमेश कुमार ठाकुर, संदीप कुलदीप और दुर्याधन साहू समाज कल्याण विभाग की बुजुर्गों, दिव्यांगों और तृतीय लिंग के समुदाय के सदस्यों के लिए संचालित योजनाओं को रोचक ढंग से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। श्री चंद्राकर ने बताया कि लगभग 33 वर्षों से वह लोगों के बीच योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। रोचक और मनोरंजक ढंग से बात कहने से लोगों के अंदर कब सीख चली जाती है,उन्हें पता भी नहीं चलता और इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। वे लोग नशाबंदी के खिलाफ प्रचार करतेे हैं, और स्वस्थ जीवन चर्या के लिए लोगों से योग को अपनाने की अपील करते हैं। वे लोगों को बताते हैं कि समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां जाकर एक महीने में नशे की लत छोड़ सकते हैं।

कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज
रिटायर्ड आईपीएस राजेश मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी, इन विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार
कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तेज बारिश और आंधी में भी कम नहीं हुआ महादेव के भक्तों का उत्साह
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग : पहले मैच दिखा रायपुर रायनोंस का जलवा
इंडिया लीजेंड्स का धमाका : सेमीफाइलन में आस्ट्रेलिया को चटाई धूल… नमन-इरफान बने मैच के हीरो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिमाचल पहुंचे सीएम बघेल, प्रियंका गांधी के साथ मंदिर में मत्था टेका… बोले- अब सरकार पलटने का आ गया समय
Next Article Big action : शहर के 925 जगह से हटाए गए अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर, नेशनल हाइवे से लेकर अंधरूनी हिस्सों तक पहुंचा निगम का अमला

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?