ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ
सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ
SHARE

रायपुर। भेंट-मुलाकात अभियान के तहत रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सनावल के ग्रामीण बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने सनावल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावल और त्रिशूली के बीच पांगन नदी में टूटे हुए पुल के फिर से निर्माण, इसी तरह ग्राम डिंडो से चेरा के बीच और ग्राम डिंडो डूमरपान के बीच छतकरम नदी पर पुल निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।

  • भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही: जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता निलंबित
  • दो माह के भीतर सभी पात्र किसानों को मिले मुआवजे की राशि मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश
  • ग्राम गांजर में धान खरीदी केंद्र और कामेश्वरनगर तथा शिलाजु में गौठान निर्माण की घोषणा
  • वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • तीन नवीन पुल निर्माण की घोषणा

उन्होंने सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की पदस्थापना कराने, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की। किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम गांजर में धान खरीदी केंद्र शुरू कराने की घोषणा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी केंद्र दूर होने से आ रही दिक्कतें इससे दूर होंगी। श्री बघेल ने सनावल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कामेश्वरनगर और शिलाजु में गोठान निर्माण की घोषणा भी की।

दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सेवा विस्तार पर लिया फीडबैक
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बैंक सनावल का किया निरीक्षण के दौरान किसानों की मांग पर डिंडो और रनहत में ग्रामीण बैक की शाखा खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होना चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ऋणमाफी के हितग्राहियों, खातों की संख्या, बैंक सखी और बैंक मित्र द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में दी जा रही बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान 72 वर्षीय श्री मोहम्मद सुलेमान ने कृषि ऋण माफी के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। सनावल निवासी श्री मोहम्मद सुलेमान का 56 हज़ार का कृषि ऋण माफ हुआ है। बुजुर्ग श्री सुलेमान ने ऋणमाफी के लिए मुख्यमंत्री को दिल से आशीर्वाद दिया।

भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही के कारण गिरी गाज
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा काफी पहले मुआवजे की राशि जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजे की राशि नहीं मिली है। श्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि दो माह के भीतर सभी किसानों को मुआवजे की राशि मिल जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यपालन अभियंता के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झण्डी
मुख्यमंत्री ने सनावल में वैक्सीन वैन और बाइक एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूर्णता वातानुकूलित इस वैन से बलरामपुर जिले के दूरस्थ अंचलों में भी टीके सुरक्षित पहुंचेंगे। बाइक एम्बुलेंस से पहुंचविहीन इलाकों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने सनावल ग्राम के निवासी श्री तपसी सिंह के घर पर उनके साथ जमीन पर बैठकर बड़ी आत्मीयता के साथ भोजन ग्रहण किया।

गोबर सहेज कर स्वावलंबन की उड़ान भर रहीं महिलाए, वर्मी कपोस्ट बना लाखों का कारोबार
CG Vidhansabha: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों के लिए 21,277 करोड़ 28 लाख से अधिक की अनुदान मांगें पारित
Gustakhi Maaf: इसलिए अलग है आस्था और विज्ञान
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ जीरो, सरकार से मिली थी 78 हजार की सब्सिडी
पति-पत्नी के विवाद में दो साल के मासूम की हत्या, हैवान पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी
Next Article ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?