ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सनकी पति निकला हत्यारा: सिर काटकर श्मशान की जलती चिता में फेंका, हाथ-पैर भी काट दिया…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

सनकी पति निकला हत्यारा: सिर काटकर श्मशान की जलती चिता में फेंका, हाथ-पैर भी काट दिया…

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
SHARE

राजनांदगांव। गुंडरदेही के खेखरी बांध में मिली पदमनी साहू (32 वर्ष) की सिर कटी लाश का मामला सुलझ गया है। पदमनी की हत्या उसके पति जगदीश साहू (36 वर्ष) ने ही की थी। हत्या के बाद वीभत्स ढंग से शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई गई है। सनकी पति की खेखरी बांध में महिला की सिर कटी लाश सोमवार सुबह देखी गई थी। धड़ से हाथ और पैर भी अलग थे। चौकी पुलिस जांच में जुटी थी, तभी गांव के जगदीश साहू ने थाने पहुंचकर अपने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की।

Contents
  • ग्रामीणों ने ली थी श्मशान घाट में चिता की तस्वीर
  • दिन में हत्या की, रात में शव के किए टुकड़े
  • शव के हिस्से तलाशने में पुलिस की अहम भूमिका
  • साले ने धमकाया तब थाने में आरोपी ने की शिकायत

पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने सारे जेवरात लेकर कहीं चली गई है। इसी बीच उसने बांध में मिले महिला के शव को अपनी पत्नी का होना बताया। जगदीश की बातों और हरकतों से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने पहले जगदीश के घर को सर्च किया। जगदीश ने जो गहने पदमनी द्वारा ले जाने की बात कही गई थी, वह एक पोटली मिली, वहीं खून के कुछ धब्बे भी दिखे। जिस कंटीले तार से पदमनी का शव बांधा गया था, उसी तार का हिस्सा जगदीश के घर में दिखा। पूछताछ पर जगदीश ने अपनी पत्नी की हत्या की बात स्वीकार ली।

पदमनी और जगदीश की शादी साल 2009 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होते रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश सनकी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह छोटी-छोटी बात में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। कुछ समय पहले भी उसने पदमनी को बुरी तरह पीटा था। मायके पक्ष के लोग गुंडरदेही पहुंचे थे, तब सामाजिक बैठक में दोनों का विवाद सुलझा लिया गया था। लेकिन जगदीश की हरकत थमी नहीं।

ग्रामीणों ने ली थी श्मशान घाट में चिता की तस्वीर

पदमनी के सर कटी लाश मिलने के दिन कुछ ग्रामीणों ने श्मशान घाट की चिता में खोपड़ी की यह तस्वीर ली। आमतौर पर किसी भी चिता में सिर का हिस्सा खड़ी स्थिति में नहीं होता। इसी से संशय हुआ की यह सिर किसी अन्य का है। आरोपी ने स्वीकारा की उसने अपनी पत्नी का सिर इसी चिता में डाला था। घटना वाले दिन गांव के श्मशान घाट में सिर्फ एक ही चिता जली थी। पुलिस को आशंका है कि यही पदमनी के सिर का कंकाल है।

दिन में हत्या की, रात में शव के किए टुकड़े

जगदीश ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को बच्चों के स्कूल जाने के बाद उसका पदमनी से विवाद हुआ। दोपहर करीब 3 बजे उसने विवाद के दौरान पदमनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के कमरे में छिपा दिया। रात में जब बच्चे सो गए तो उसने आरी और टंगिया से पदमनी का सिर काटा और गांव के श्मशान में जलती चिता में सिर फेंक आया। इसके बाद हाथ-पैर धड़ से अलग किया। सभी हिस्सों को घर में रखे कंटीले तार से बांधकर बांध में डुबा दिया और तार का दूसरा हिस्सा झाडिय़ों से कसकर बांध दिया ताकि शव बाहर न आ सके।

शव के हिस्से तलाशने में पुलिस की अहम भूमिका

जगदीश ने बड़ी ही निर्ममता से पदमनी के शव के टुकड़े किए थे। काटे गए हाथ-पैर को भी समेटकर बांध की झाडिय़ों से बांध दिया था, ताकि कोई भी हिस्सा बाहर न आए। लेकिन धड़ मिलने के बाद पुलिस की गोताखोर टीम ने दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तालाब के हर हिस्से को खंगाला इसके बाद मृतका के हाथ-पैर भी बरामद हुए। हालांकि शव चिता में जल जाने की वजह से नहीं मिल पाया। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

साले ने धमकाया तब थाने में आरोपी ने की शिकायत

सुबह बच्चों ने अपनी मां के बारे में पिता जगदीश से पूछा। लेकिन जगदीश ने बच्चों को यह कहकर गुमराह कर दिया कि उनकी मां मायके गई है। 14 जुलाई को उसने अपने मायके में भी फोन किया और पदमनी के कहीं चले जाने की बात कही। पदमनी का मायके पक्ष पहले ही जगदीश की हरकत और सनकी प्रवृत्ति से वाकिफ था, उसके साले ने थाने में शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद जगदीश खुद ही अंबागढ़ चौकी थाने पहुंच गया और पुलिस को गुमराह करने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। खुलासा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। जगदीश और पदमनी के 10 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। जगदीश की हरकतों की वजह से दोनों का ही लगाव अपने मां के साथ रहता था। अब दोनों बच्चों के सिर से मां का साया भी छिन गया। इधर पदमनी के भाई राकेश साहू ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की बलि दी गई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि घर में सिंदूर और नींबू भी देखा गया है। वहीं सिर काटकर उसे श्मशान की चिता में फेंका जाना सामान्य नहीं हैं। जगदीश के परिवार के एक सदस्य को तांत्रिक होना भी बताया।

समिति के व्यवस्थित संचालन से किसानों को उपज बेचने में होगी सुविधा- मंत्री सिंहदेव
Railway Breaking : होली में छत्तीसगढ़ के लोगों को स्पेशल ट्रेनों की सौगात, 7 फेरों के लिए चलेंगी कुल 10 ट्रेनें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दल्लीराजहरा और बैलाडीला एफ.एम. ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन
लोकांगन में रक्षाबंधन का पर्व, हजारों बहनों से रक्षा सूत्र बंधवा विधायक रिकेश ने दिए उपहार
दिल्ली से लौटते ही घायल जवानों से मिलने पहुंची सीएम साय, बोले- नक्सलियों से मजबूती से लड़ रहे हमारे जवान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हादसा: पेड़ से टकराकर दो टुकड़े हुई कार, तीन की मौत दो घायल जिसने भी देखा फटी की फटी रही आंखे : डंपर ने आठ महिने की गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा, पढ़े पूरी खबर
Next Article मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण छोटे शहर से एक्टर बनने मुंबई पहुंचे थे आदित्य श्रीवास्तव, इस शो ने बदल दी जिंदगी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?