ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज

By Om Prakash Verma
Published: September 21, 2023
Share
सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
SHARE

आगरा (एजेंसी)। क्रिकेट विश्व कप से पहले ऑनलाइन सट्टे के नाम पर रकम हड़पने वाले विदेशी ठगों पर आगरा कमिश्नरेट की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गेमिंग-बेटिंग के 9 एप और 27 वेबसाइट ब्लॉक कर दिए गए हैं। भारतीयों को ठगने के लिए एप और बेबसाइट चीन सहित अन्य विदेशी सर्वर पर संचालित हो रहे थे। जिनके जरिये लोगों को शुरुआत में जीत की रकम देकर झांसे में लिया जाता था। इसके बाद बड़ी रकम लेने के बाद ठगी की जाती थी। पुलिस ने 6 हजार बैंक और 18 हजार वर्चुअल खातों को फ्रीज कर 4.2 करोड़ रुपये होल्ड कराए हैं। इनमें एक साल में 1600 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। रकम क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश ट्रांसफर की जाती थी।

पुलिस लाइन में बुधवार को सट्टेबाजी के ऑनलाइन खेल की लाइव डेमो के साथ पुलिस ने जानकारी दी। प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का पूरा खेल विदेशी सर्वर से चल रहा है। पुलिस को पता चला था कि स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत हॉस्टार, लाइव कंटेंट, लाइव गेम को थर्ड पार्टी एप एकबैट व वेब पोर्टल के माध्यम से चोरी कर दिखाए जाते हैं। इस संबंध में जून में थाना शाहगंज में मुकदमा लिखा गया था। साइबर सेल की टीम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि चीन, वियतनाम, फिलिपींस, रूस आदि के सर्वर के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। अवैध बेटिंग, गेमिंग कराकर किराये के बैंक और वर्चुअल खातों से करोड़ों की रकम ट्रांसफर की जाती है।

इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते हैं लिंक
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी ठग एप और वेबसाइट का लिंक इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते थे। डाउनलोड करने पर सब्सक्रिप्शन फीस के रूप में 500 रुपये तक लिए जाते थे। इसके बाद लाइव क्रिकेट मैच, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर रकम लगवाई जाती थी। पुलिस ने गृह मंत्रालय सहित सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से संपर्क किया। इसके बाद एप और साइटों को बंद कराया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि एक वेबसाइट बंद होने पर साइबर अपराधी सप्ताह भर में नई तैयार कर लेते हैं। इसलिए पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

बेटिंग में लगाकर गवां दिए 70 लाख
साइबर सेल ने जब कड़ी से कड़ी जोडऩे की कोशिश की तो ऐसे लोग भी मिले, जिनके खातों से 70 से 80 लाख रुपये जमा कराए गए थे। शुरुआत में इन लोगों को रकम दी गई थी। मगर, बाद में ज्यादा रकम लगाने पर कोई पैसा नहीं मिला। ऑनलाइन एप चलने के दौरान लगने वाली रकम को भी दिखाया जाता था।

साइबर सेल की सलाह
साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से बचना चाहिए। मोबाइल पर आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करें। अगर, कोई घर बैठे रुपये कमाने का लालच दे रहा है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। इसलिए झांसे में नहीं आए।

पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम
खुलासा करने वाली टीम में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह, साइबर सेल के एसआई सुबोध मान, सचिन धामा, मुख्य आरक्षी विजय तोमर, मनोज कुमार, सनी कुमार कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस आयुक्त ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।

सीबीएसई 10 वीं : पिछले साल से बेहतर रहा इस साल दसवीं का रिजल्ट, 17 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए पास
भिलाई में टीएस बाबा का धमाका : अगले चुनाव में सीएम फेस पर तोड़ी चुप्पी… भूपेश बघेल को लेकर कह दी यह बड़ी बात
8000 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में…. रखा जा रहा पूरा ध्यान, समय समय पर चिकित्सकों द्वारा ली जा रही जानकारी
माता पंडालों और गरबा स्थलों पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, हज़ारों महिलाओं ने लिया नारी स्वास्थ्य संकल्प
मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, सीएम साय के मार्गदर्शन में बना कीर्तिमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
Next Article Fraud : 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ने किसान से ठगे 18 लाख… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?