ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Om Prakash Verma Published June 11, 2025
Share
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया।ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। यह वारदात बीती रात नंदिनी रोड से लगे दलबीर भवन के पास हुई। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने से बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बबुआ पेशे से ठेकेदार है। वारदात की वजह दोनों भाईयों के बीच लंबे समय से चली आ रही संपत्ति विवाद को बताया जा रहा है। आरोपी राज सिंह उर्फ राम शंकर उर्फ राजेश (45 वर्ष) छावनी थाने का निगरानी बदमाश है।

छावनी थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि मृतक का नाम महेंद्र सिंह उर्फ बबुआ (55 साल) है। वह अपने छोटे भाई राज सिंह (45 साल) के साथ नंदिनी में दलबीर भवन के पास स्थित मकान में रहता था। दोनों में घर और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों एक घर में रहते थे, लेकिन अलग-अलग थे। उनके बीच संपत्ति को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वे दोनों शराब पीने बैठ गए। सुबह से लेकर शाम तक दोनों शराब पीते रहे। दोनों के बीच कहासुनी होती रही।

बताया जा रहा है कि रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। उस समय महेंद्र के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर अपने पास एक बड़ी सी कुल्हाड़ी रखा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया। राज सिंह ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर करारा वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार इतना तेज था कि उसके सिर के पीछे आधी कुल्हाड़ी धंस गई। इससे महेंद्र सिंह वहीं ढेर हो गया। जब आरोपी राज ने देखा कि महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। इसके बाद घटनास्थल से खून के सैंपल, हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी और अन्य सबूत कलेक्ट किए गए। थोड़ी देर बाद एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दिशा निर्देश दिया। आखिरकार देर रात आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma June 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन
Next Article 150 से ज्यादा जवानों ने घुसपैठियों के खिलाफ फिर चलाया सर्च अभियान, दुर्ग के गया नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र खंगाले गए 150 से ज्यादा जवानों ने घुसपैठियों के खिलाफ फिर चलाया सर्च अभियान, दुर्ग के गया नगर और नंदिनी थाना क्षेत्र खंगाले गए

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?