ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप भेजी जाएगी अयोध्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप भेजी जाएगी अयोध्या

By Om Prakash Verma
Published: January 3, 2024
Share
श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप भेजी जाएगी अयोध्या
श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से सब्जियों की खेप भेजी जाएगी अयोध्या
SHARE

इसके पहले राईस मिलर्स के सहयोग से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में खुशी का माहौल है। इस दिन पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले 30 दिसम्बर को राईस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। हमारा सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।

भिलाई बड़ी खबर: फल मंडी विजय काम्प्लेक्स के पास सिलेंडर फटने से बस्ती जलकर खाक, देखे विडियो
दुर्ग में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : महिला पर सेक्स के लिए दबाव बनाने वाला आरक्षक अरविन्द मेन्ढे बर्खास्त
आपसी विवाद का अंजाम: पहले किया धारधार हथियार से महिला पर हमला, फिर घबराहट में फांसी लगाकर दी अपनी जान
Assembly Elections 2023: : ब्लाक अध्यक्षों की माथापच्ची खत्म, अब जिला, कमेटी को सौंपी जाएगी 5-5 दावेदारों की सूची
अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई…. अवैध प्लाटिंग के लिए लगाए गए प्रचार स्टॉल एवं अन्य सामग्रियां जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नन्हें कदमों की ऊंची छलांग: मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाडिय़ों की शानदार उपलब्धियों को सराहा नन्हें कदमों की ऊंची छलांग: मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाडिय़ों की शानदार उपलब्धियों को सराहा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कुंभ कहें या पुन्नी मेला, इन बातों का रखें ध्यान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?