ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम

By Om Prakash Verma
Published: February 14, 2024
Share
श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव-गांव में उत्साह का माहौल, आस्था स्पेशल ट्रेन से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु रवाना हुए अयोध्या धाम
SHARE

प्रभु श्री राम के जयकारों से राममय हुआ वातावरण
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार
रायपुर। माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा माहौल राममय हो गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों ने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कभी सोचा नहीं था भांचा राम की नगरी अयोध्यापुरी जाना होगा।

महासमुंद जिले के नवा गांव से पहली बार अयोध्या जा रहे देवांग सिंह पटेल ने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जहां राम जी ने जन्म लिया है, जो राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न की नगरी है उस अयोध्यापुरी में जाना होगा। देवांग सिंह ने मानस की चौपाई पढ़ते हुए भाव विभोर होकर कहा कि राम जी के नाम से ही सारे संशय दूर हो जाते हैं। हमारा भाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में दर्शन करने जा रहे हैं।

महासमुंद जिले के चिरको पंचायत के सरपंच हरिराम पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ग्राम पंचायत चिरको के निवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके गांव में रामलला के दर्शन को लेकर बहुत उत्साह है। छत्तीसगढ़ में रामलला भांचा राम के रूप में पूजे जाते है। इस बार उनके गांव से 6 लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। उनके साथ चिरको पंचायत के लोकनाथ साहू, श्रीमती नीता पटेल, श्रीमती गोदावरी साहू, ताम्रध्वज ने भी अयोध्या धाम ले जाकर भांचा राम के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। श्रीमती गोदावरी साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इससे बहुत अच्छा लग रहा है।

ग्राम पटेवा के आनंद राम पटेल ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में फिर से आस्था का वातावरण है। इससे देश में सुख, शांति आएगी। लोग फिर अपनी संस्कृति की ओर जाएंगे। समाज में उन्नति होगी और सभी लोगों के मन में शांति और पवित्रता की भावना आयेगी।

पुलिस सहायता केंद्र में फटा सिलेंडर, भयंकर आग देखकर इधर-उधर भागने लगे लोग, वो तो गनीमत रही…
Big News : भिलाई तीन में ढाई साल के मासूम को आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर किया घायल, परिजनों का हाल बेहाल
छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Corona Updates: 24 घंटे में कोरोना के 243 नए मामले, 3609 मरीजों का चल रहा उपचार
मुझे प्यार के ख्याल से भी प्यार है: तारा सुतारिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन
Next Article अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की अदाणी ग्रीन ने विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से उत्पादन की शुरुआत की

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?