ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम

By @dmin
Published: April 8, 2022
Share
श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम
श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम
SHARE

कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि दूसरे देशों की मदद भी कम पड़ती दिख रही है। खबर है कि श्रीलंका में इस महीने के अंत तक डीजल की कमी हो सकती है। साथ ही ईंधन खरीदने के लिए भारत की तरफ से भेजी गई 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन भी खत्म होने की कगार पर है।

भारत ने श्रीलंका को ईंधन की खरीदी के लिए फरवरी में 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन का विस्तार किया था। साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। गैस, खाने और जरूरी चीजों की कमी के चलते नागरिक जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, हालात के मद्देनजर श्रीलंका में ईंधन के शिपमेंट 1 अप्रैल के बजाए मार्च के अंत में पहुंचने लगे थे। इसके अलावा 15, 18 और 23 अप्रैल को भी तीन और भारतीय शिपमेंट बाकी हैं और अगर तब तक श्रीलंका सरकार मदद में विस्तार की मांग नहीं करती है, तो ईंधन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

श्रीलंका में डीजल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन में होता है। मुल्क में डीजल की कमी से पहले ही कुछ थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए हैं, जिसके चलते हर रोज करीब 10 घंटों के लिए बिजली कटौती हो रही है। इधर, आयात के लिए भुगतान नहीं करने के चलते देश की एकमात्र रिफायनरी नवंबर 2021 में दो बार बंद हो चुकी है।

गहराता जा रहा है संकट!
सरकार की असफलता से नाराज नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन (एसएलएमए) ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को जरूरी दवाओं की कमी के बारे में भी चेतावनी दे दी है। एसएलएमए का कहना है कि दवाओं और उपकरण की आपूर्ति में कमी हो रही है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उन्होंने मुश्किल हालात के लिए नियमित सर्जरी करना बंद कर दिया है।

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- बंदूक नहीं विकास ही भविष्य का सही विकल्प
छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार को राज्यपाल ने किया संबोधित
विदाई समारोह में बोले देवेन्द्र यादव: बेहतर कार्यप्रणाली से बहुत कुछ सीखने मिला, निगम और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ
जिला चिकित्सालय बेमेतरा में डायलिसिस यूनिट बनी किडनी मरीजों की जीवनरेखा
कमरा नंबर 602 में बैठने से क्यों कतरा रहे अजित पवार, क्या है सच?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप, वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित बारनवापारा अभ्यारण्य को मिला नया स्वरूप, वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित
Next Article 105.45 % हुई वित्तीय वर्ष 2021-22 की टैक्स की वसूली… महापौर नीरज पाल के निर्देश व आयुक्त प्रकाश सर्वे के मॉनिटरिंग से हुई लक्ष्य की प्राप्ति

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?