ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रद्धा कपूर के नाम एक और बायोपिक, बनेंगी रुखसाना कौसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

श्रद्धा कपूर के नाम एक और बायोपिक, बनेंगी रुखसाना कौसर

By Sonu Sahu
Published: January 12, 2023
Share
SHARE

लम्बे समय से सिनेमाई परदे से दूर रही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। लव रंजन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म काफी लम्बे समय से चर्चाओं में है। कुछ दिन पूर्व ही लव रंजन ने इस फिल्म का शीर्षक जारी किया था। तू झूठी मैं मक्कार के अतिरिक्त श्रद्धा कपूर की चर्चा सिने गलियारों में एक और फिल्म को लेकर हो रही है। यह एक बायोपिक है जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

श्रद्धा कपूर के करियर में यह दूसरी बायोपिक होने जा रही है। इससे पहले वे हसीना पार्कर के रूप में दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म में कश्मीर की बहादुर लड़की रुखसाना कौसर की भूमिका निभाएंगी। वर्ष 2009 में रुखसाना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू ओसामा को कुल्हाड़ी से मार डाला था। इसके बाद फायरिंग करते हुए उन्होंने अन्य आतंकियों को भी खदेड़ दिया था।

इस घटना के बाद रुखसाना को लोग एक मिसाल मानने लगे। उनकी बहादुरी का किस्सा चर्चित हुआ। इस वीरता के लिए रुखसाना और उनके भाई को 2010 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। रुखसाना रानी झांसी पुरस्कार से भी सम्मानित की गई हैं। वर्तमान में रुखसाना राजौरी में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। अब रुखसाना की इसी कहानी को परदे पर उतारने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही इसके प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी दी गई है। बात करें श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की तो पुरस्कार विजेता अभिनेत्री, श्रद्धा कपूर, अगली बार बहुप्रतीक्षित तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी, जो 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त उनके पास बहुप्रतीक्षित स्त्री-2 भी है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक करने जा रहे हैं।

जो लोग नहीं जा सकें महाकुंभ में वो न हो निराश, महाशिवरात्रि के बाद भी संगम क्षेत्र में रहेंगी सुविधाएं, नाव से संगम स्थल पर कर सकेंगे स्नान
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
खेल के क्षेत्र में समुचित विकास के लिए विकसित की जा रही अधोसंरचना – मंत्री साहू
Railway News : दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस हुआ रीशेड्यूल, 4 घंटे की देर से छूटेगी ट्रेन
बात का बतंगड़: नेता निलंबित भी है तो क्या फर्ख पड़ता है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में सब इंसपेक्टर के 971 पदों पर होगी भर्ती, सीएम भूपेश बघेल ने अफसरों को दिए निर्देश
Next Article थमने का नाम नहीं ले रही है श्रद्धा दास की हॉटनेस, इस ड्रेस में शेयर की फोटो

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?