ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप

By @dmin Published June 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ पंडरी हाट बाजार परिसर में आयोजित ”जगार-2022 मेले के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना हस्तशिल्प विकास बोर्ड का लक्ष्य है। अध्यक्ष कश्यप ने सभी शिल्पियों और कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल के कारण 2 वर्षों के उपरांत जगार मेला का आयोजन हुआ है। इस 15 दिवसीय आयोजन में शिल्पकारों के उत्पादों को बेहतर प्रतिसाद मिला है, जिसकी झलक आज शिल्पियों के चेहरे पर साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में होने वाले बड़े आयोजन में सम्मिलित होने के लिए शिल्पकारों का हस्तशिल्प विकास बोर्ड सारा खर्च वहन करेगा, जिससे शिल्पकारों के उत्पादों को बेहतर बाजार मिल सके। कश्यप ने कार्यक्रम में स्टेट एवं नेशनल अवार्डी शिल्पियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 15 दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के शिल्पकारों एवं बुनकरों के विभिन्न उत्पाद के प्रदर्शन सह विक्रय के लिए 140 स्टॉल लगाए गए। इस मेले में लगभग एक करोड़ रूपए से अधिक का शिल्पियों और कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री हुई। जगार मेले में हस्तशिल्प के विभिन्न उत्पादों के साथ ही हाथकरघा, खादी ग्रामोद्योग, माटीकला के अनेक आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री के लिए लगाई गई है। इन स्टॉलों में अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के 80 स्टॉल लगाए गए थे।

जगार मेले में प्रतिदिन संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में दुर्ग जिले के उतई से आए पारंपरिक लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान ‘चल संगवारी के 11 सदस्यीय लोक कलाकारों, सुर श्रृंगार म्यूजिकल गु्रप तथा नागपुर से आई गोदना और पैरा शिल्प की प्रसिद्ध शिल्पकार सुश्री संजना ने कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग आकर अपनी मन-पसंद गृह सज्जा और सजावटी वस्तुओं के साथ-साथ पारंपरिक वस्त्रों की जमकर खरीददारी कर सांस्कृतिक संध्या का भी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर बोर्ड के महाप्रबंधक एसएल धुर्वे, परेश मिंज, एचबी अंसारी और शिल्पकला प्रेमी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin June 25, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article असम में भीषण बाढ़ का कहर, सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग असम में भीषण बाढ़ का कहर, सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग
Next Article विश्व आदिवासी दिवस पर वन अधिकार मान्यता पत्रधारी होंगे सम्मानित
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?