ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्वलित होगी ‘अमर जवान ज्योति’, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Latest News
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
October 19, 2026
जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
October 19, 2026
भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्वलित होगी ‘अमर जवान ज्योति’, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

By @dmin Published January 30, 2022
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का निर्माण कराने की घोषणा की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस ‘अमर जवान ज्योति’ का भूमि पूजन करेंगे। भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि ‘अमर जवान ज्योति’ की तर्ज पर शहीद जवानों और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों का स्मारक यहां बनाया जाएगा।

दिल्ली में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति लौ को हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में मिला दिया गया था, जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की थी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में किया जाएगा।

राहुल गांधी करेंगे भूमि पूजन
उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ अनवरत जलती रहेगी और इसका भूमि पूजन राहुल गांधी तीन फरवरी को करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, कांग्रेस बलिदान देने वालों की पार्टी रही है और बलिदान का सम्मान करना जानती है। इतिहास गवाह रहा है कि जो भी समाज अपने शहीदों का सम्मान बनाए नहीं रखता, उनकी कुर्बानियों की यादों को संजोकर नहीं रखता, उनकी निशानियों का अपमान करता है, वह समाज मिट जाता है।

इंडिया गेट स्थित ‘अमर ज्योति’ बुझाए जाने से वह आहत हुए हैं: बघेल
बघेल ने कहा, 1972 में हमारी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्वलित की थी, जो 1972 से लगातार जलती आ रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने ‘अमर जवान ज्योति’ को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय समर स्मारक में स्थानांतरित कर दिया। इंडिया गेट पर जलती हुई ‘अमर जवान ज्योति’ आने-जाने वालों को दिखती रहती थी। वह देश के शहीदों के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव पैदा करती थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट स्थित ‘अमर ज्योति’ बुझाए जाने से वह आहत हुए हैं, लेकिन अब राजधानी रायपुर में भी शहीदों के सम्मान में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ प्रज्वलित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने देश के लिए प्राण न्यौच्छावर किए और छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनकी शहादत का सम्मान हम ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ ‘अमर जवान ज्योति’ में दीवार पर शहीदों के नाम होंगे, मेमोरियल टावर और वीवीआईपी मंच भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दीवार को ब्राउन मार्बल से बनाया जाएगा और इसमें शहीदों के नामों को इसी मार्बल से उकेरे जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, यह दीवार लगभग 25 फुट ऊंची और करीब 100 फुट लंबी होगी तथा अर्धचंद्राकार रूप में होगी और इस दीवार की मोटाई तीन फुट होगी।

उन्होंने बताया कि मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल और हेलमेट प्रतीक चिन्ह के रूप में रहेगा और इसी प्रतीक चिन्ह के सामने ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ होगी। अधिकारियों ने बताया कि मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा और भवन के प्रथम तल पर शहीदों के चित्र की प्रदर्शनी और द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी तीन फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे जिस दौरान वह राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुआत करेंगे तथा नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास भी करेंगे।

You Might Also Like

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल

भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल

@dmin January 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 3 को ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की शुरूआत , हितग्राहियों को पहली किश्त का होगा वितरण
Next Article स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू की पहली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भिलाई को प्रथम स्थान दिलाने टीमवर्क से कार्य करने दिए निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?