ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराबी पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर बोला- ये शराब पीकर मर गया
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शराबी पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर बोला- ये शराब पीकर मर गया

By @dmin Published July 31, 2022
Share
दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना
दिव्यांग बच्चे को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशीलता की हुई सराहना
SHARE

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने अपने ही पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वह अपने पिता की शराब पीने की आदतों से परेशान था। उसका पिता आए दिन शराब के नशे में सबसे झगड़ा और मारपीट करता था। इस बीच जब फिर से उसके पिता ने विवाद किया तब युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

भुईगांव निवासी जोहित मनहर (45) शराब पीने का आदी था। वह हमेशा शराब के नशे में परिवारवालों से झगड़ा करता था। घर चलाने के लिए भी कुछ काम नहीं करता था। इसी बात से उसके परिजन काफी परेशान थे। इस दौरान शनिवार सुबह जोहित की पत्नी खेत में मजदूरी के लिए चले गई थी। उसके 3 बच्चे बाहर खेलने चले गए थे। उस दौरान घर में सिर्फ जोहित और उसका बड़ा बेटा साहिल मनहर (18) थे।

बताया गया कि सुबह के वक्त भी जोहित ने शराब पी रखी थी और अपने बेटे साहिल से विवाद कर रहा था। इसी विवाद के चलते साहिल ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद सबसे पहले उसने अपने परिजनों को झूठी कहानी सुनाई कि उसके पिता की मौत अधिक शराब पीने से हो गई है। आसपास के लोगों को भी उसने यही कहानी बताई थी। इसके बाद जोहित के अंतिम संस्कार की तैयारी थी।

अंतिम संस्कार के लिए आस-पास के लोग पहुंच रहे थे। पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जोहित के गले में किसी कपड़े के निशान हैं। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। फिर एक-एक कर परिजनों से पूछताछ की गई।

पूछताछ के अलावा शव का शॉर्ट पीएम भी कराया गया था। शॉर्ट पीएम में पता चला कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके बाद पुलिस ने फिर से परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में ही पुलिस को पता चला कि घर में सिर्फ साहिल ही था। इसके बाद पुलिस ने साहिल से पूछताछ की। इस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

@dmin July 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी रायपुर । कर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल नेे कहा है कि वीरांगना श्री दुर्गावती का साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। रेत भरे ट्रैक्टर और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की मौत
Next Article सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन का सहयोगी गिरफ्तार… जामुल के इस गांव में छिपा था हत्या व अपहरण का कुख्यात अपराधी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?