ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता एल्युमीनियम ने एल्युमीनियम उद्योग के अपशिष्ट से ग्रेफाइट प्राप्त करने की सफल प्रक्रिया की घोषणा की
Share
Notification Show More
Latest News
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedRaipur

वेदांता एल्युमीनियम ने एल्युमीनियम उद्योग के अपशिष्ट से ग्रेफाइट प्राप्त करने की सफल प्रक्रिया की घोषणा की

By Om Prakash Verma Published May 14, 2025
Share
वेदांता एल्युमीनियम ने एल्युमीनियम उद्योग के अपशिष्ट से ग्रेफाइट प्राप्त करने की सफल प्रक्रिया की घोषणा की
वेदांता एल्युमीनियम ने एल्युमीनियम उद्योग के अपशिष्ट से ग्रेफाइट प्राप्त करने की सफल प्रक्रिया की घोषणा की
SHARE

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर, औद्योगिक कचरे को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संसाधन में परिवर्तित करके कंपनी इस वर्ष की थीम के मुताबिक एक गेम-चेंजिंग इनोवेशन प्रदर्शित कर रही है
रायपुर/ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 पर, भारत के सबसे बड़े एल्युमीनियम उत्पादक, वेदांता एल्युमीनियम ने घोषणा की कि उसे अपनी ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी के लिए पेटेंट मिल गया है, जो एल्युमीनियम उद्योग के कचरे से उच्च शुद्धता वाले ग्रेफाइट (>99%) की रिकवरी को सक्षम बनाता है। यह उपलब्धि इस वर्ष की थीम: ’यंत्र- नव प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं त्वरण को आगे बढ़ाने के लिए युगांतर’ की भावना को दर्शाती है, जो औद्योगिक कचरे को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संसाधन में बदलने पर केन्द्रित है।

हमारा भारत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहा है, ऐसे में वेदांता एल्युमीनियम का पेटेंट भारतीय उद्योग की गहन तकनीकी नवाचार क्षमता का प्रमाण है, जो कि आत्मनिर्भर भारत, नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन और नेट ज़ीरो लक्ष्यों जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों के संग चल रहा है।

पेटेंट प्रक्रिया को वेदांता एल्युमीनियम की इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) टीम ने सीएसआईआर- इंस्टीट्यूट ऑफ मिनरल्स एंड मटेरियल्स टेक्नोलॉजी (आईएमएमटी), भुवनेश्वर के सहयोग से विकसित किया है। यह एल्युमीनियम उत्पादन के दौरान उत्पन्न दो अपशिष्ट धाराओं स्पेंट पॉट लाइनिंग (एसपीएल) और शॉट ब्लास्ट डस्ट से बैटरी-ग्रेड ग्रेफाइट को पुनर्प्राप्त यानि रिकवर करता है। यह इनोवेशन न सिर्फ भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था और स्थिरता प्राथमिकताओं के अनुरूप है, बल्कि यह आयातित ग्रेफाइट पर भारत की निर्भरता को भी काफी हद तक कम करने की क्षमता भी रखता है, जो वर्तमान में 70 प्रतिशत से ज्यादा है।

रिकवर्ड ग्रेफाइट ने दर्शाया है कि उसमें लिथियम-आयन बैटरी एप्लीकेशंस के लिए उपयुक्त असाधारण विद्युत चालकता और संरचनात्मक गुण मौजूद हैं। इसकी परमाणु संरचना इसे लिथिएशन और डी-लिथिएशन के लिए अत्यधिक प्रभावी बनाती है, जो बैटरी परफॉर्मेंस के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ हैं।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए, वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा, ’’भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों, एनर्जी स्टोरेज और हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स की माँग आसमान छूने वाली है, ऐसे में हमारा पेटेंट समाधान समय के अनुकूल और परिवर्तनकारी दोनों है। यह भारत के महत्वपूर्ण खनिजों के रोडमैप में हमारे योगदान को पुख्ता करता है, साथ ही ज़ीरो-वेस्ट और भविष्य के अनुकूल मैन्युफैक्चरिंग के हमारे दृष्टिकोण को भी बढ़ावा देता है।’’

2024 में, भारत ने लगभग 41 मिलियन डॉलर मूल्य का प्राकृतिक ग्रेफाइट आयात किया, जिससे वह दक्षिण कोरिया और जापान के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष तीन आयातकों में शामिल हो गया। आयात की यह मात्रा जाहिर करती है कि इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण सहित उच्च तकनीक उद्योगों में काम आने वाले खनिजों के मामले में भारत विदेशी स्रोतों कितना निर्भर है। एल्युमीनियम उद्योग के कचरे से उच्च शुद्धता वाले ग्रेफाइट को पुनर्प्राप्त करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम की पेटेंट तकनीक इस निर्भरता को कम करने के लिए एक आशाजनक समाधान प्रदान करती है, जो महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों में आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय उद्देश्यों के मुताबिक है।

You Might Also Like

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

Om Prakash Verma May 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रसेवा की राह में व्यापारी अग्निवीरों के साथ, बस्तर से बॉर्डर तक  हर युवा को मिले राष्ट्रसेवा का अवसर
Next Article CJI BR Gavai: भारत के नए प्रधान न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ CJI BR Gavai: भारत के नए प्रधान न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?