ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विष्णुदेव साव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

विष्णुदेव साव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम

By Om Prakash Verma
Published: December 13, 2023
Share
विष्णुदेव साव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम
विष्णुदेव साव ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।

विजय शर्मा बने दूसरे डिप्टी सीएम
विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था।

अरुण साव बने डिप्टी सीएम
अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वहीं, इस बार लोरमी विधानसभा से टिकट गया टिकट दिया गया था, जहां साव ने जीत हासिल की।

भाजपा ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके आदिवासी नेता साय (59) को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में हुए समारोह में 50 हजार से अधिक लोग प्रत्यक्षदर्शी बने। अधिक से अधिक लोग शपथग्रहण देख सके इसके लिए ‘एलईडी’ स्क्रीन भी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात रहे।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 90 विधानसभा सीट में से 54 सीट जीतीं। 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं बनाया था। 3 दिसंबर को भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से नए सीएम को लेकर अटकलें चल रहीं थीं। भाजपा ने आदिवासी समुदाय से आने वाले विष्णदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाईट का हुआ आगमन: 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली शुरू होगी विमान सेवा
फेल हुआ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, सीएम बघेल बोले- अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों में कोई तथ्य नहीं
Railway News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों में नई तकनीक वाले एलएचबी कोच… जानिए इस कोच की खास बातें
दीपावली के लिए स्वसहायता समूहों के उत्पादों को डिस्प्ले करने हर निगम में उपलब्ध कराई जाएगी प्राइम लोकेशन…. समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
नाले की सफाई के लिए गैंग में अतिरिक्त कामगार लगाएं, वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो-वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Next Article शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रालय पहुंच पूजा कर कार्यभार संभाला शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रालय पहुंच पूजा कर कार्यभार संभाला

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?