ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व एड्स दिवस पर विशेष: महिलाओं में बड़ रही एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व एड्स दिवस पर विशेष: महिलाओं में बड़ रही एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता

By Om Prakash Verma
Published: December 1, 2022
Share
विश्व एड्स दिवस पर विशेष: महिलाओं में बड़ रही एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता
विश्व एड्स दिवस पर विशेष: महिलाओं में बड़ रही एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता
SHARE

एड्स के प्रति जागरूक करने को 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा एड्स जागरूकता पखवाड़ा
जगदलपुर. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1 से 15 दिसंबर तक विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाएगा। सावधानी ही एचआईवी-एड्स से बचाव का प्रमुख माध्यम है। इस बात पर जोर देते हुए प्रत्येक वर्ष एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा जिसमें लोगों को एचआईवी-एड्स के कारण, खतरे व बचाव की जानकारी दी जाएगी।

इस सम्बंध में सीएमएचओ डॉ. आर.के.चतुर्वेदी ने बताया
एचआईवी यानि एड्स एक ऐसा वायरस है जो हमारी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है। इससे तरह तरह की बीमारियां लोगों को जल्द ही घेर लेती हैं। इसी अवस्था को एड्स कहते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार एचआईवी-एड्स नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर भी लोगों को एड्स से बचाव हेतु जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावधानी ही एड्स से बचाव है। इस आशय का प्रचार-प्रचार करते हुए लोगों को सावधान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग सजग है।

महिलाओं में बढ़ रही एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता
राज्य के एनएफएचएस-5 के आंकड़ों में यह बात सामने आई है कि राज्य में पहले जहाँ 20 प्रतिशत महिलाए ही एचआईवी एड्स के बारे में जानती थी वहीं अब 23 प्रतिशत महिलाओं को एचआईवी एड्स के बारे में पर्याप्त जानकारी है। इसके अतिरिक्त पहले 57 प्रतिशत महिलाएं ही जानतीं थीं कि शारीरिक संबंध के दौरान कंडोम के प्रयोग से एचआईवी एड्स से बचा जा सकता है वहीँ अब लगभग 76 प्रतिशत महिलाओं को इस बारे में पता है।

एड्स के प्रमुख लक्षण

  • लगातार कई दिनों तक बिना कारण के बुखार बना रहना और किसी दवा से ठीक न होना। ये एड्स के लक्षण हो सकते हैं।
  • वजन कम होते जाना एवं तीन महीनों में ही रोगी का वजन 20 प्रतिशत कम होना भी एड्स के लक्षण हो सकते हैं।
  • लगातार एक महीने के ऊपर पतले दस्त लगना और दवाओं से ठीक न होना। ज्यादा थकान का अनुभव होना। मांसपेशियां तनावग्रस्त और अकड़ी रहना। फ्लू जैसे लक्षण- बुखार, थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों का दर्द, सूजन और सिरदर्द प्रमुख लक्षण हैं। यह सभी एड्स के लक्षण हो सकते हैं।

सिरिंज से नशा भी बन रहा बड़ा कारण
इंजेक्शन से नशा करने वाले आपस में एक दूसरे पर प्रयोग की गई सिरिंज का उपयोग कर लेते हैं। जिससे उन्हें उस समय तो होश नहीं रहता, लेकिन उनकी इस लापरवाही से एचआईवी संक्रमण एक से दूसरे में जरूर पहुंच जाता है। ओएसटी (ओरल सबटीयूएड थेरेपी) सेंटर में ऐसे हजार से ज्यादा मरीजो का उपचार चल रहा है, जो बार बार संक्रमित सुई का उपयोग करते हैं। इनमें कई लोग एचआईवी संक्रमित भी हैं।

मानसिक रोगी से मारपीट का मामला : तीन युवक गिरफ्तार… बच्चा चोरी के शक में की थी पिटाई
तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, मैक्सिको को हराकर जीता स्वर्ण पदक
Bhilai Breaking : आमने सामने से भिड़े दो बाइक…. तीन युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
बस्तर आईजी ने किया पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण, 35 पुनर्वासितों को किया स्मार्टफोन एवं प्रशिक्षण किट का वितरण
राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: आदिवासी समाज एक फरमान से उड़ी भाजपा, कांग्रेस की नींद, वोटिंग से पहले सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी भानुप्रतापपुर उपचुनाव: आदिवासी समाज के फरमान से उड़ी भाजपा, कांग्रेस की नींद, वोटिंग से पहले सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी
Next Article देश में पहली बार हुआ चूहे का पोस्टमार्टम, हत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कराया पीएम… रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?