ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

By Om Prakash Verma
Published: May 18, 2023
Share
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां
SHARE

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अपने ब्लड प्रेशर पर रखें नजर, धूम्रपान और कैफीन के सेवन से बचें
रायपुर। हर साल 17 मई को मनाए जाने वाले विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं शरीर पर इसके प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग के पीजी छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. एम. पाटिल, डॉ. हिमेश्वरी, डॉ. अंकित और डॉ. नेमेश की मौजूदगी में मरीजों को उच्च रक्तचाप की बीमारी से संबंधित लक्षण, निदान, रोकथाम, जीवन-शैली में बदलाव और आहार संबंधी जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने रक्तचाप की नियमित निगरानी और दवाओं के अनुपालन के महत्व को रेखांकित किया। मरीजों को उच्च रक्तचाप की जटिलताओं के साथ स्वस्थ जीवन शैली और नियमित दवाओं की मदद से हाइपरटेंशन के रोकथाम के बारे में भी बताया गया।

जागरूकता अभियान के तहत हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं डॉ. सी.के. दास ने रक्तचाप एवं उसके मापने की विधि, उपकरण एवं मापदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें। उच्च रक्तचाप भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्या जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक, क्रॉनिक किडनी डिसीज इत्यादि को जन्म दे सकता है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करें। धूम्रपान एवं कैफीन का सेवन न करें। अच्छी जीवनशैली रखें जिसमें शरीर का वजन नियंत्रित हो। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर हाइपरटेंशन की बीमारी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. ज्योति जायसवाल और निश्चेतना विभाग की डॉ. जया लालवानी सहित मेडिसिन विभाग एवं स्त्री रोग विभाग के अनेक पीजी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

निगम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति जानने निकले महापौर नीरज पाल व स्वास्थ प्रभारी लक्ष्मीपति राजू
बिलासपुर पुलिस ने पकड़ में आई शातिर महिलाएं… यूपी से आकर छत्तीसगढ़ में कर रही थी चोरियां
सबसे ज्यादा वोट नोटा हैं तो रद्द हो चुनाव, याचिका पर केंद्र को सुको का नोटिस
आकाशगंगा सुपेला में विराजेंगे विघ्नहर्ता : व्यापारियों ने पूरी की तैयारी… रोज होगा महाभंडारा
10 लाख की लागत से सेक्टर 2 में डोम शेड का होगा निर्माण…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोदी केबिनेट में फेरबदल : किरेन रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय, अर्जुन राम मेघवाल नए लॉ मिनिस्टर
Next Article सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत के बाद डॉक्टर पर लगा किडनी चोरी का आरोप, जांच के लिए कब्र खोदकर निकाली लाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?