ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक ने दुर्ग में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक ने दुर्ग में मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की

By @dmin Published August 6, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहर में आज से महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की गई। विधायक अरुण वोरा ने महतारी न्याय रथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में बीते साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत की गई है। इस रथ के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने में मदद मिलेगी।

वोरा ने कहा कि इस रथ के माध्यम से पूरे राज्य में शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी, नौकरी कर रही सभी महिलाओं को दहेज प्रताडऩा, टोनही प्रताडऩा, सामाजिक प्रताडऩा से संबंधित कानूनों, महिलाओं के अधिकार जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के लिए बने कानूनों, नियमों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नि:शुल्क और त्वरित न्याय पाने के लिए सुगमता से महिला आयोग में आवेदन भी कर सकती हैं।

महतारी न्याय रथ से बढ़ेगी जागरूकता
रथ में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह दी जाएगी। इसमें बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की दुर्ग शहरी परियोजना अधिकारी रचिता नायडू ने बताया कि महतारी न्याय रथ के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। यह रथ दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। रथयात्रा की शुरूआत के अवसर पर भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, दुर्ग नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin August 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, दो ओपीडी अतिरिक्त आरंभ करने के दिए निर्देश जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, दो ओपीडी अतिरिक्त आरंभ करने के दिए निर्देश
Next Article उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?