ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र ने छावनी क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात… वार्ड दौरा कर लोगों से मिले…. शहीद चुम्मन यादव सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र ने छावनी क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात… वार्ड दौरा कर लोगों से मिले…. शहीद चुम्मन यादव सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण

By @dmin
Published: October 8, 2021
Share
विधायक देवेंद्र ने छावनी क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात… वार्ड दौरा कर लोगों से मिले…. शहीद चुम्मन यादव सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण
विधायक देवेंद्र ने छावनी क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात… वार्ड दौरा कर लोगों से मिले…. शहीद चुम्मन यादव सरोवर का होगा सौंदर्यीकरण
SHARE

भिलाई। शुक्रवार की सुबह खुर्सीपार और छावनी जोन 4 क्षेत्र के रहवासियों के लिए काफी खास दिन था। क्योंकि शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने जोन 4 क्षेत्र के रहवासियों को कई नई सौगात दी है। जिसमें सबसे बड़ी सौगात है शहीद चुम्मन यादव सरोवर दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 47 लाख की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा और भी 4 प्रमुख जरूरी सौगातें दी गई।

शनिवार की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का वार्ड दौरा और भूमि पूजन कार्यक्रम था। सुबह सबसे पहले विधायक श्री यादव वार्ड 28 छावनी पहुंचे। जहां वे लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना। सब का कुशल क्षेम जानने के बाद लोगों के साथ वार्ड दौरा किया। लोगों से वार्ड में मूलभूत समस्याओं के विषय पर जानकारी ली और खुद भी मौके पर जाकर लोगों के साथ गली मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस के बाद यहां होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवेंद्र यादव भिलाई नगर विधायक लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किए। विधि विधान के साथ मंत्रोंचार के साथ भूमिपूजन किया गया। वार्ड के प्रमुख लोग भूमि पूजन में शामिल हुए। विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ से भूमिपूजन कराया। जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव छावनी पहुंचे सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने गाजे बाजे और फूल माला से उनका स्वागत किया साथ जोर दार आतिबाजी भी की गई।

4 जगह विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
वार्ड क्रमांक – 28 छावनी में सतनाम भवन के समीप भवन का विस्तारीकरण कार्य 5.00 लाख की लागत से किया जाएगा। शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण कार्य 47.00 लाख की लागत से की जाएगी। मुक्तिधाम के सामने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य 5 लाख की लागत से होगा। बिजली नगर समुदायिक भवन के बाजू में जिम भवन निर्माण कार्य 5लाख की लागत से होगा। बिजली नगर मानस भवन के छत पर अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य 5 लाख की लागत से किया जाएगा।

मॉडल तालाब बनेगा शहीद चुम्मन यादव सरोवर
शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण कार्य 47.00 लाख की लागत से किया जाएगा।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्य करा रहे हैं। इसी कड़ी में शहीद चुम्मन यादव सरोवर(दर्री तालाब) का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जो अपने आप में एक मॉडल होगा। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। तालाब को भव्य सुंदर बनाया जाएगा। जो अपने आप में एक मॉडल होगा।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
क्षेत्रवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया। लोग जब विधायक से मिले तो उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से छावनी और खुर्सीपार के वार्डों में करोड़ों का विकास कार्य हो रहाहै। पहले जो खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र गंदगी से पटी पड़ी रहती थी। जहां पानी के हमेशा मारामारी रहती थी। जहां कोई नेता आता-जाता नहीं था। ऐसे वार्डों की विधायक देवेंद्र यादव ने तस्वीर ही बदल दी है। चारो ओर साफ सड़के, जहां सड़के नहीं थी। वहां सड़क बनाया जा रहा है। सीमेंटीकरण पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। बच्चों के खेलने, बुजुर्गों और लोगों के लिए भव्य सुंदर गार्डर आदि सब बनाया गया। पानी की समस्या को हमेशा को लिए जड़ से खत्म कर दिया गया। सतनामी समाज के लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि आप के सहयोग से समाज का भवन बन रहा है। इसी प्रकार सभी समाज के लोगों ने आभार जताया।

साय कैबिनेट का फैसला : सीजीपीएससी की परीक्षा देने वालों का शुल्क वापस करेगी सरकार, व्यापारियों का वैट होगा माफ
प्रदेश में बीते दो माह में 12,700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
बड़ा हादसा: नाले के तेज बहाव में बहे छह मजदूर, चार के शव बरामद, दो की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ में अब तक 363.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज…
सीएम साय ने कहा- पीएम मोदी के मन की बात देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम भूपेश बघेल 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का शुभारंभ, कहा- कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सीएम भूपेश बघेल 16 कृषि महाविद्यालयों में निर्मित ई-क्लासरूम का शुभारंभ, कहा- कृषि का विकास और किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
Next Article International air service will continue till 15 July एयर इंडिया के नए मालिक बना टाटा ग्रुप: टाटा संस ने जीती बोली.. 68 साल बाद एयर इंडिया की घर वापसी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?