ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipurSports

विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर

By Om Prakash Verma
Published: July 2, 2023
Share
विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
विधानसभा चुनाव 2023: दो मुख्यमंत्रियों का बिलासपुर में जनसभा, इस संभाग की 24 सीटों पर नजर
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस तक एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। केंद्रीय मंत्रियों के दौरों के साथ अब आप (आम आदमी पार्टी) नेता भी प्रदेश में किस्मत आजमाने आ रहे हैं। इसी के तहत आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिलासपुर में जनसभा करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगे। इसे लेकर प्रदेश कार्यकारिणी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा में आप दिल्ली और पंजाब के गवर्नेंस के मॉडल के आधार पर जनता को रिझाने का प्रयास करेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसे कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पार्टी अपना छत्तीसगढ़ ब्लू प्रिंट जनता के बीच रखेगी। बिलासपुर संभाग की 24 सीटों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। जिसमें 13 सीटों पर कांग्रेस काबिज है। सात सीटों पर भाजपा तो वहीं दो सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी और एक सीट पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है।

राज्य की दोनों ही प्रमुख पार्टियों के साथ तीसरे विपक्ष के रूप में उभरी आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग पर है। ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहारे जनता के बीच पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है। जिससे आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल सके। फिलहाल माना जा रहा है कि इस बार का मुकाबला रोमांचक हो सकता है। आप के बढ़ते जनाधार को देखकर संभावना है कि बड़ी पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है।

छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 राजपत्र में प्रकाशित… फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
Big success of ISRO: लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण, कर सकेंगे दोबारा इस्तेमाल, अंतरिक्ष में कचरा कम करने की दिशा में अहम कदम
भारतीय सेना ने फिर दिखाई दरियादिली, भारत की सीमा में आए चीनी सैनिक को छोड़ा
Breaking news : मल्लिकार्जुन खड़गे बने राष्ट्रीय कांग्रेस के सुप्रीमो, 24 साल बाद गैर गांधी बना अध्यक्ष
Breaking News : राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से मिली जमानत, 13 अप्रेल को होगी अगली सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में केन्द्री तक रेलवे लाइन का काम पूरा, 7 जुलाई से नवा रायपुर के लिए शुरू होगी मेमू… पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Next Article फिर भड़की हिंसा: मणिपुर के बिष्णुपर जिले में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत फिर भड़की हिंसा: मणिपुर के बिष्णुपर जिले में संदिग्ध कुकी विद्रोहियों ने की फायरिंग, तीन की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?