ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
SHARE

विजय देवरकोंडा-स्टारर ‘लाइगर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय का धांसू अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया है। इस दौरान वहां काफी बड़े स्तर पर इवेंट का आयोजन किया गया। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत लाइगर की खूबियों के बखान से होती है। जिसमें लाइगर की मां कहती है- ‘एक लायन और टाइगर की औलाद है ये…क्रॉस ब्रीड है मेरा बेटा.. इसके बाद विजय देवकोंडा का एक्शन अवतार नजर आता है और आवाज आती है- ‘न मैं लायन न मैं टाइगर…दोनों का मिक्स मैं हूं लाइगर। विजय के साथ इस ट्रेलर में अनन्या पांडे का भी एकदम अलग अवतार नजर आ रहा है। इस फिल्म में वह रोमांस के अलावा कुछ जगहों पर एक्शन करती भी नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और वहीं अनन्या तेलुगू सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। ट्रेलर से पहले विजय देवकोंडा के कई सारे लुक्स सामने आ चुके हैं। तब से दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और अब जब ट्रेलर को हैदराबाद से सुदर्शन थियेटर में रिलीज कर दिया गया है, उसके बाद से फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य चार भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म में अमेरिकी बॉक्सर माइक टाइसन का भी कैमियो रोल है। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी माइक टाइसन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह फिल्म के सेट पर मस्ती करते नजर आए थे। बता दें कि फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2021 में शुरू हुई थी। लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा उनके विचार नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगे
कैंसर मरीजों और उनके परिजनों में मानसिक समस्या की पहचान और इलाज के लिए दो दिवसीय कार्यशाला
दुधारू मवेशी को छोड़ा सड़क पर, डेयरी संचालक पर दो हजार जुर्माना, मवेशियों के सिंग पर निगम लगाएगा रेडियम
पीएम मोदी आज देश को देंगे दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, तीन राज्यों को फायदा… जानिए रूट और समय
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : 14 पारंपरिक खेलों में बच्चो से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे अपना जोर, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण छोटे शहर से एक्टर बनने मुंबई पहुंचे थे आदित्य श्रीवास्तव, इस शो ने बदल दी जिंदगी
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: स्कूल में लगेगी गुरुजी की तस्वीर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?